फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   eyewitness come up in rout matter

भगदड़ मामले में सामने आएं प्रत्यक्षदर्शी

Thu, 28 Feb 2013 11:00 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 28 Feb 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
eyewitness come up in rout matter
महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान पर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। जंक्शन पर जिंदगियों को पैरों तले रौंदे जाने के मामले में जांच के लिए न्यायिक अधिकारी ने जनता का सहयोग भी मांगा है।
विज्ञापन


मामले में यदि कोई प्रत्यक्षदर्शी हो और गवाह बनना चाहता हो तो वह न्यायिक अधिकारी को लिखित सूचना दे सकता है। साथ ही जनता से सहयोग की अपील की गई है कि यदि वह इस मामले पर कुछ भी जानते हों और कुछ बताना चाहते हों तो सीधे न्यायिक अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला सूचना कार्यालय के मुताबिक, एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ओंकारेश्वर भट्ट (सेवानिवृत्त) को पत्र लिखने तथा मिलने के लिए 4/3 बी ड्रमण्ड रोड पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तथ्यों की जानकारी देने तथा साक्षी बनने के लिए अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखकर एक पत्र दो सप्ताह के अंदर उक्त पते पर भेज सकते हैं। पत्र मिलने के बाद जानकारी के लिए पत्र भेजने वाले को बुलाया जाएगा। बता दें कि मौनी अमावस्या पर जंक्शन पर भगदड़ से 38 लोगों की मौत हो गई थी। उपचार न मिलने से कई लोगों ने तो प्लेटफार्म पर दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed