परीक्षाओं में बेहतर परिणाम मिलेंगे इन आसान उपायों से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि वह पढ़ना तो चाहते हैं लेकिन जब भी पढ़ने की कोशिश करते हैं मन भटक जाता है। नींद भी आ जाती है।
कई माता-पिता भी पढ़ने में बच्चे की अरुचि को लेकर चिंतित रहते हैं। अगर आपकी या आपके किसी अपने की भी यही समस्या है तो एक बार इन उपायों को आजमाकर देखिए।
तब पढ़ने में मन लगेगा
वास्तु विज्ञान में बताया गया है कि पढ़ने-लिखने और पूजा-पाठ का स्थान ईशान कोण है। अगर पढ़ने में अरुचि हो रही है तो पढ़ाई का टेबल उत्तर और पूर्व की दीवार से लगाकर रखें।
मन की एकाग्रता के लिए उत्तर पूर्व दिशा में पानी से भरा एक कलश रख दें। कलश के ऊपर नारियल रखें जिस पर स्वास्तिक का चिन्ह बना हुआ हो।
पढ़ते समय ध्यान केन्द्रित करती है ऐसी रोशनी
परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पढ़ते समय आपका मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। चाहें तो तो उत्तर दिशा की दीवार पर हरे रंग के तोते की तस्वीर लगा दें।
इससे स्मरण क्षमता बढ़ेगी। बुद्घ की अनुकूलता परीक्षाओं में बेहतर परिणाम दिलाने में सहायक रहेगी।