{"_id":"fdbf6c5e-7a5a-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"everyone-must-save-ganga-meera-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबको मिलकर बचानी होगी गंगा: मीरा कुमार","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
सबको मिलकर बचानी होगी गंगा: मीरा कुमार
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सोमवार को संगम में डुबकी लगाई और पूजा-पाठ किया। उन्होंने मेला क्षेत्र का भ्रमण भी किया। श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। इस पूरे कार्यक्रम से कांग्रेसियों को दूर रखा गया।
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार सोमवार सुबह प्रयागराज एक्सप्रेस से इलाहाबाद आईं। सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद वह कुंभ मेला क्षेत्र पहुंच गईं। सरस्वती घाट से स्टीमर के जरिये संगम पहुंचीं और वहां स्नान किया। उसके बाद बड़े हनुमान जी और अक्षयवट के दर्शन किए।
उन्होंने किले में स्थापित सेना एवं पुलिस के संयुक्त कंट्रोल रूम का भी दौरा किया। मेला क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सरल स्वभाव की मीरा कुमार खुद श्रद्धालुओं के पास गईं और उनसे हालचाल भी पूछा। मेले के बारे में भी बातचीत की।
विज्ञापन
संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में गंगा प्रदूषण के मसले पर बोलीं कि गंगा को प्रदूषण मुक्त करना अकेले सरकार के वश की बात नहीं, इसके लिए हम सबको आगे आना होगा और मिलकर काम करना होगा। मीरा कुमार ने गंगा पर एक कविता भी लिखी है।