फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   every person in the sight of God alike

'ईश्वर की दृष्टि में हर इंसान एक जैसा'

Wed, 27 Feb 2013 11:06 AM IST
इलाहाबाद/ ब्यूरो
इलाहाबाद/ ब्यूरो Updated Wed, 27 Feb 2013 11:06 AM IST
विज्ञापन
every person in the sight of God alike
पुरी पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद ने कहा कि दुनिया के हर इंसान को ईश्वर ने बनाया है। ऐसे में मानव में विभेद करना न सिर्फ धर्म वरन ईश्वर विरुद्घ भी है। ईश्वर की दृष्टि में हर इंसान एक जैसा है। जाति एवं धर्म के नाम पर अलगाव की बात करना ईश्वर की निंदा करना है। स्वामी अधोक्षजानंद सिविल लाइंस स्थित होटल में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


स्वामी अधोक्षजानंद ने कहा कि समाज में अलगाव की बात करने वाली ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। भारत को विकासशील और विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने के लिए अलगाववाद और आतंकवाद दोनों को जड़ से समाप्त करने की सख्त जरूरत है। आतंकवाद को धर्म और मजहब से जोड़ना सरासर गलत है।
विज्ञापन


महाकुंभ के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां और मुख्य सचिव जावेद उस्मानी की तारीफ करते हुए स्वामी अधोक्षजानंद ने स्थानीय नागरिकों और मीडियाकर्मियों की भी तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी अधोक्षजानंद ने कहा कि इलाहाबाद के लोगों ने गंगा जमुनी तहजीब का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह अन्य कुंभ स्थलों के लिए नजीर साबित होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित निर्मोही अनी अखाड़े के श्रीमहंत राजेंद्र दास और योग गुरू विनोद ने स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ द्वारा सामाजिक सद्भाव हेतु किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।


कार्यक्रम को मोहम्मद उबैद खान, व्यापार मंडल के ओंकार नाथ खन्ना, विनोद चंद्र दूबे, मुख्य शासकीय अधिवक्ता कमरूल हसन सिद्दीकी समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। प्रो. मोहम्मद कलीम ने स्वामी अधोक्षजानंद का परिचय दिया। कार्यक्रम के आयोजन सरदार जोगिंदर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन पीएन द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed