फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   election will be held for akhara parishad

नए सिरे से अखाड़ा परिषद का चुनाव होना तय

Wed, 06 Feb 2013 09:01 AM IST
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)/ब्यूरो
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)/ब्यूरो Updated Wed, 06 Feb 2013 09:01 AM IST
विज्ञापन
election will be held for akhara parishad

अखाड़ों के बीच आई दरार को पाटने के लिए मंगलवार को नए सिरे से पहल की गई। अपनी-अपनी जिद पर अड़े वैरागी और संन्यासी अखाड़े परिषद का नया चुनाव कराए जाने पर एकमत हुए। इस पहल को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दोनों के बीच सेतु बने जूना अखाड़े के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमहंत हरिगिरि को ही सौंपी गई। इसी के साथ कई रोज पहले एक भोज के दौरान अखाड़े के दोनों वर्गों के महामंत्रियों की ओर से अपनी-अपनी परिषद को भंग करने की लिखित घोषणा को स्वीकृति भी मिली।

विज्ञापन


त्रिवेणी बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर में मंगलवार को जुटे अखाड़ा प्रतिनिधियों ने मौजूदा कार्यकारिणी को अस्वीकार करते हुए नए सिरे से परिषद के चुनाव का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने स्वीकार किया। महानिर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत रवींद्र पुरी और निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने महंत ज्ञानदास का स्वागत तो किया लेकिन उन्हें परिषद का अध्यक्ष मानने से इनकार किया।
विज्ञापन


महंत नरेंद्र गिरि ने फिर दोहराया कि आम सहमति से ही पदाधिकारियों का चुनाव किया जाना चाहिए। श्रीमहंत हरिगिरि ने कहा कि उच्च न्यायालय ने अखाड़ा परिषद का चुनाव कराने का सुझाव दिया था। इसके मुताबिक अध्यक्ष और महामंत्री की ओर से बुधवार को एजेंडा जारी किया जाएगा। सभी अखाड़े से सलाह मशविरा के बाद आम राय बनाने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे वैष्णवों के तहत निर्वाणी अनी अखाड़े में सभी तेरह अखाड़ों के प्रतिनिधियों के बीच चुनाव के मुद्दे पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैरागी करेंगे ज्ञानदास का अभिषेक
मौनी अमावस्या पर तीनों बैरागी अखाड़ों की ओर से महंत ज्ञानदास का अभिषेक और अभिनंदन किया जाएगा। निर्मोही अनी अखाड़े के श्रीमहंत राजेंद्र दास के मुताबिक अखाड़े के नागा संन्यासी आगे चलेंगे। उन्होंने प्रशासन से शाही स्नान से पहले सभी तैयारियां पूरी करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed