शरीर पर यहां गिरे छिपकली तो हो जाएं वारे न्यारे
घर की दीवारों पर रेंगती छिपकली को शकुन शास्त्र में बड़ा ही महत्व दिया गया है। इनके विषय में कहा गया है कि दिपावली की रात अगर छिपकली दिख जाए तो पूरे साल धन का आगमन बना रहता है।
उसी तरह शगुनशास्त्र में कहा गया है कि शरीर के कुछ खास भाग ऐसे हैं जहां छिपकली गिरे तो बड़ा ही शुभ शगुन होता है।
यहां गिरे छिपकली, होता है धन लाभ
अगर किसी व्यक्ति के सिर पर छिपकली गिर जाए तो यह संकेत होता है कि आने वाले कुछ समय में धन का लाभ होने वाला है।
ललाट पर छिपकली का गिरना बताता है कि किसी प्रिय बंधु बांधवों से भेंट मुलाकात होने वाली है।
अगर कभी दोनों भौह के बीच छिपकली गिर जाए तो यह उत्तम संकेत माना जाता है। इससे राजसम्मान की प्राप्ति होती है।
तब वस्त्र और आभूषण का लाभ मिलता है
नासिका पर छिपकली का गिरना बताता है कि कहीं से धन प्राप्त होने वाला है। दाहिनी भुजा पर छिपकली का गिरना यह बताता है कि किसी विरिष्ठ व्यक्ति से लाभ व सम्मान मिलने वाला है।
जिस व्यक्ति के पेट पर छिपकली गिरती है उसे वस्त्र और आभूषण का लाभ मिलता है। दोनों हाथों पर छिपकली गिरने का भी यही फल प्राप्त होता है।