{"_id":"214b887c-75ad-11e2-a384-d4ae52bc57c2","slug":"doctors-misbehaved-woman-looking-for-her-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ हादसा: मां को खोजने आई महिला को अस्पताल से भगाया","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
कुंभ हादसा: मां को खोजने आई महिला को अस्पताल से भगाया
इलाहाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कितनी भी दुखद स्थिति हो पर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों पर शायद कोई असर नहीं हुआ। मंगलवार शाम अपनी मां को खोजने पहुंची एक महिला को उन्होंने वार्ड से भगा दिया। विरोध पर उससे बदसलूकी कर दी। इस पर हंगामा हो गया।
गोरखपुर जनपद के कल्पनाथ सिंह की पत्नी लक्खी देवी कुछ लोगों के साथ मौनी अमावस्या के स्नान के लिए आई थीं। वह नौ फरवरी को मेले में भारी भीड़ के दौरान मची भगदड़ में घायल हो गई थीं। उन्हें मेला सेंट्रल हॉस्पिटल से रेफर कर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेज दिया गया था।
पता चला तो मंगलवार को गोरखपुर से लक्खी देवी की बेटी मीना सिंह सेंट्रल हॉस्पिटल पहुंचीं। वहां उन्हें मां को एसआरएन अस्पताल भेजने की जानकारी मिली। एक एंबुलेंस से मीना को भी एसआरएन भेज दिया गया ताकि वह अपनी मां से मिल सके। रात करीब आठ बजे मीना अपनी मां को खोजते हुए घायलों के वार्ड नंबर दो में पहुंची।
विज्ञापन
मीना का आरोप है कि वहां एक जूनियर डॉक्टर से अपनी मां के बारे में बताने को कहा तो डॉक्टर ने हाथ पकड़कर उन्हें बाहर कर दिया। मीना रोते हुए बाहर आ गई। किसी से खबर पाकर महिला संगठन की मंजू पाठक और रिया रिषु आदि वहां पहुंच गई। उन्होंने कई लोगों के साथ पुलिस चौकी का घेराव किया। तब पुलिस मीना को लेकर वार्ड में गई।