फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   doctors misbehaved woman looking for her mother

कुंभ हादसा: मां को खोजने आई महिला को अस्पताल से भगाया

Wed, 13 Feb 2013 12:45 PM IST
इलाहाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Feb 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
doctors misbehaved woman looking for her mother
कितनी भी दुखद स्थिति हो पर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों पर शायद कोई असर नहीं हुआ। मंगलवार शाम अपनी मां को खोजने पहुंची एक महिला को उन्होंने वार्ड से भगा दिया। विरोध पर उससे बदसलूकी कर दी। इस पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन


गोरखपुर जनपद के कल्पनाथ सिंह की पत्नी लक्खी देवी कुछ लोगों के साथ मौनी अमावस्या के स्नान के लिए आई थीं। वह नौ फरवरी को मेले में भारी भीड़ के दौरान मची भगदड़ में घायल हो गई थीं। उन्हें मेला सेंट्रल हॉस्पिटल से रेफर कर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


पता चला तो मंगलवार को गोरखपुर से लक्खी देवी की बेटी मीना सिंह सेंट्रल हॉस्पिटल पहुंचीं। वहां उन्हें मां को एसआरएन अस्पताल भेजने की जानकारी मिली। एक एंबुलेंस से मीना को भी एसआरएन भेज दिया गया ताकि वह अपनी मां से मिल सके। रात करीब आठ बजे मीना अपनी मां को खोजते हुए घायलों के वार्ड नंबर दो में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीना का आरोप है कि वहां एक जूनियर डॉक्टर से अपनी मां के बारे में बताने को कहा तो डॉक्टर ने हाथ पकड़कर उन्हें बाहर कर दिया। मीना रोते हुए बाहर आ गई। किसी से खबर पाकर महिला संगठन की मंजू पाठक और रिया रिषु आदि वहां पहुंच गई। उन्होंने कई लोगों के साथ पुलिस चौकी का घेराव किया। तब पुलिस मीना को लेकर वार्ड में गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed