फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   diseases spreading in mahakumbh

बारिश के बाद महाकुंभ में बीमारियों का डेरा

Mon, 18 Feb 2013 11:50 AM IST
इलाहाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Feb 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
diseases spreading in mahakumbh
बसंत पंचमी बीतने के साथ बारिश के कहर से महाकुंभ मेले में बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। सेंट्रल हॉस्पिटल के डॉ.कलीम अकमल ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जोनल अस्पतालों से मिली रिपोर्ट से साफ है कि कुंभ मेले में लगातार बारिश के चलते रोगियों की संख्या में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन


औसतन रोज 10 हजार से ज्यादा मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे थे। बसंत पंचमी के बाद मेले में भीड़ कम होने के बावजूद भारी बारिश ने मरीजों की संख्या बढ़ा दी। बारिश ने कल्पवासियों के शिविरों को पानी-पानी कर दिया। ज्यादातर कल्पवासी तेज बरसात में भीग गए। कई घंटे तक भीगे रहने से अब वे सर्दी-बुखार की चपेट में हैं। रविवार को जोनल अस्पतालों और सेंट्रल हॉस्पिटल में तीन हजार से ज्यादा मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार के आए। फिजिशियन की ओपीडी में रात तक ठंड से कांपते, खांसते लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


सेंट्रल हॉस्पिटल के डॉ.कलीम अकमल ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जोनल अस्पतालों से मिली रिपोर्ट से साफ है कि कुंभ मेले में लगातार बारिश के चलते रोगियों की संख्या में इजाफा हो गया है। वहां महिलाएं-पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग बुखार, सर्दी, जुकाम झेल रहे हैं। अस्पतालों में दवाओं की सबसे ज्यादा खपत भी इन्हीं बीमारियों में हो रही है। मगर मेले में बरसात ने संक्रामक बीमारियों का भी खतरा पैदा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर शिविरों में सेप्टिक टैंक उफना गए हैं। जगह-जगह जलभराव हो गया है। नतीजा मेले में संक्रामक रोग पैर पसारने लगे हैं। कल्पवासी क्षेत्र में लोग तेजी से उल्टी-दस्त का शिकार हो रहे हैं। रविवार को मेले के जोनल अस्पतालों के अलावा सेंट्रल हॉस्पिटल में भी उल्टी-दस्त के ढाई दर्जन से ज्यादा मरीज आए। डॉक्टरों का कहना है कि महाकुंभ मेले में बारिश के बाद प्रदूषित खानपान से डायरिया फैल सकता है। ऐसे में संक्रामक बीमारियों पर एहितयात बरती जा रही है। कुंभ मेले में कीटनाशकों का छिड़काव शुरू किया गया है।

तमाम पुलिसवाले भी हो गए हैं रोगी
इलाहाबाद। बारिश में भीगने की वजह से महाकुंभ मेले में तैनात बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी बीमार पड़ गए हैं। शुक्रवार और शनिवार को रात तक जबरदस्त बरसात के दौरान मेला ड्यूटी कर रहे सैकड़ों सिपाही और दरोगा भीग गए थे। उन्हें कई घंटे तक गीली वर्दी में डयूटी करनी पड़ी। कई थानों में तंबू में पानी भरने से भी पुलिसकर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ी। नतीजा यह कि रविवार को सेंट्रल हॉस्पिटल और पुलिस चिकित्सालय में डेढ़ सौ से ज्यादा बीमार पुलिसकर्मियों ने दवाएं लीं।



‘बारिश के बाद मेले में बुखार, सर्दी, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डायरिया के भी कुछ रोगी आए। स्वास्थ्य विभाग ऐसी बीमारियों से निपटने को तैयार हैं। जोनल अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं रखी गई हैं।’
मेजर डॉ.बीपी सिंह, चिकित्सा व्यवस्था प्रभारी कुंभ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed