फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   daily love astrology 3 july

आज कोई इस राशि वाले व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो सकता है

Fri, 03 Jul 2015 01:28 PM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
daily love astrology 3 july

मेष राशि

विज्ञापन

अपने संबंध को रुकावटों से बचाने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता है। हर व्यक्ति हर समय श्रेष्ठ नहीं हो सकता। किसी अन्य व्यक्ति की ओर आकर्षित होने से बचें व लम्बे समय तक खुशी देने वाले साथी को चुनें।

वृष राशि
नया रोमांस आपकी जिंदगी को रंगों से सराबोर करके आपको खुशमिजाज बना देगा। उम्मीद है कि आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाकर बहुत अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आप ना केवल उमंगों व प्यार से भर जाएंगें साथ ही आपको एक-दूसरे को समझने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन


मिथुन राशि
यदि आपके किसी के साथ संबंध हैं तो आज के दिन आप भरपूर जोश के साथ मस्ती करेंगे। आज के दिन साथ बैठकर पिछली यादों को दोहरा कर खुशी प्राप्त करें। आज के दिन आप अपने अतीत के उन क्षणों को याद करें, जबकि आपने भरपूर मनोरंजन, हंसी मजाक एवं मस्ती मारी थी। भरपूर स्वाद लेने का यही उचित समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई व्यक्ति इनके प्रति आकर्षित हो सकता है

daily love astrology 3 july

कर्क राश‌ि
आज आप दोनों के मिलकर सामना करने से संबंध की मुश्किलें दूर हो जाएंगी। अपने संबंध को यादगार व खुशगवार बनाने की कोशिश करें। एक दूसरे को हर समय सलाह व साथ दें। संबंध बनाए रखने के लिए याद रखें कि आपसी समझ लंबे समय तक चलने वाले संबंध की नींव रखेगी।

स‌िंह राश‌ि
आपके प्रेम प्रसंग में आज नई उत्सुकता व हैरानी घुल जाएंगी। इसलिए बदलाव के लिए तैयार रहें। एक दूसरे का साथ प्रेम के भावों को एक दूसरे के साथ बांटने में मदद करेगा व आपके संबंध में नई जान आएगी। आप एक दूसरे पर विश्वास करेंगे व प्रेम व्यक्त करने के नए तरीके ढूंढेंगे।

कन्या राश‌ि
आज कोई व्यक्ति आपके प्रति आकर्षित हो सकता है, जिसे आप पहले से जानते हैं। यह रिश्ता लम्बे रिश्ते का रूप ले सकता है। इस बात को लेकर जरूर आश्वस्त हो जाएं कि वह आपकी तरह ही आपके लिए ईमानदार है या नहीं। अगर यह आपका पुराना दोस्त है तो इसके साथ बनाया गया रिश्ता भविष्य में सफल हो सकता है।

प्रेमी आपके प्रति प्रेम का इजहार करेगा

daily love astrology 3 july

तुला राश‌ि
अगर आप दूसरी शादी की तलाश में हैं तो आज का दिन आप के लिए अच्छा है। आप इस बारे में निराश हो चुके हैं, पर आज आपका पार्टनर कहीं से भी आपको मिल सकता है। वह आपका कोई दोस्त भी हो सकता है जो अकेला हो चुका है और आपके लिए शादी का प्रस्ताव रखना चाहता है।

वृश्च‌िक राश‌ि
आज आपको उस सच्चाई से अवगत होने का अवसर मिलेगा, जिसे एक साथी में ढूंढने का प्रयास कर रहे थे। आपकी गलत लोगों में वह खूबियां ढूंढने की आदत है, जिन्हें आप चाहते है। अपने प्रति वफादार होएं और लंबे समय तक रहने वाली खुशियों के बारें में विचार करें। ऐसे व्यक्ति को चुनें जो सही मायने में आपकी इज्जत करे और आने वाले समय में खूब खुशियां दें।

धनु राश‌ि
आज आपकी सभी रुकावटें दूर हो जाएंगी व आप पहले से सोची हुई दिशा में आगे बढ़ेंगे। आपके परिवार वाले आपका पक्ष समझेंगे व आपका प्रेमी आपके प्रति प्रेम का इजहार करेगा। इस समय का आनंद उठाइए व विश्वास को अधिक मजबूत कीजिए।

प्यार में आई दूर‌ियां म‌िटाने का ‌‌द‌िन है

daily love astrology 3 july

मकर राश‌ि
अगर आप अकेले हैं और किसी के साथ आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो आपने महसूस किया होगा कि आप पार्टनर के साथ झगड़े और गलतफहमी के शिकार होते रहे हैं। इसके कारण आप दोनों के रिश्ते और ऊर्जा पर बुरा असर पड़ा। आपका आने वाला समय शान्ति और सौहार्दपूर्ण है।

कुंभ राश‌ि
आज का दिन होने वाले पति या पत्नी के बारे में व्याप्त शक को दूर करने का दिन है। यदि आपको इस बारे में कुछ शक है तो वह केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि उस बारे में अपने दोस्तों एवं परिजनों से चर्चा करें व निर्णय लें। जीवन साथी का चयन करने में अपने दिल की आवाज को सुनें।

मीन राश‌ि
आज आपका पार्टनर आपके लिए सहूलियत लाएगा। आप दुनियाभर के तनाव को किनारे कर अपने सच्चे पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आपको पता है कि रिश्ते को खुद आगे ले जाना होता है। आज उसे आप महसूस कराएं कि इस दुनिया में उसके लिए आपसे बढ़कर कोई खास नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed