इनकी दोस्ती के रिश्ते में बदलने की आज प्रबल संभावना है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
दोस्ती के रिश्ते में बदलने की आज प्रबल संभावना है। फिर भी उचित कदम उठाने के लिए एक दूसरे की भावनाएं समझने की जरूरत है। वैसे आज इस रिश्ते में सफलता की संभावना दिख रही है। दोनों जो चाहते हैं, उसको लेकर खुलकर बात करें।
वृष राशि
आज आपको अपने प्यार के रिश्ते में अचरज भरी बातें देखने को मिलेंगी। ऊपरी तौर पर कोई चीज कैसी लगती है - ये एक बात है, पर अगर आपको लगे कि मैं अपने पार्टनर के प्रति अविश्वास से भर गया हूं तो सबसे पहले आप यह निश्चय कर लें कि क्या मैं उसके साथ अपना रिश्ता तोड़ने को तैयार हूं। आज आप अपने पार्टनर पर भरोसा बनायें रखें और समस्याओं को हाथ से निकलने से पहले खत्म करने की कोशिश करें।
मिथुन राशि
आज आप और आपके पार्टनर के लिए बहुत अच्छा दिन है। अगर आज आप किसी आयोजन में लगे हैं तो आपके पार्टनर आपको एक बहुत अच्छा तोहफा दे सकते हैं। आप इसकी भरपूर तारीफ करेंगे। आज आप एक-दूसरे के प्यार को परवान तक ले जाने में सफल होंगे।
आज आपके संबंध में तनाव रहेगा
कर्क राशि
आज आपके संबंध में तनाव रहेगा, जिसका असर आपकी रोमांटिक जिन्दगी पर पड़ेगा। हर विषय पर साथी से बात करके व अपनी भावनाएं प्रदर्शित करके आप यह गलतफहमी दूर कर सकते हैं।
सिंह राशि
अगर हाल में आपको किसी दोस्त ने प्रस्ताव दिया है तो अच्छी तरह सोचें। जल्दी ना करें कयोंकि यह रिश्ता आपके लिए एकाएक आया है। अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ विचार-विमर्श करने के लिए कुछ समय मांगने में कोई हर्ज नहीं है।
कन्या राशि
आप चाहे विवाहित हों या अविवाहित, सभी जगह आपको रोमांस से परिपूर्ण मिलेंगी। कुछ अतिरिक्त समय निकालें, जिसमें आप अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त कर सकें। यदि आप विवाहित हैं तो किसी अनूठी रोमांटिक हरकत से अपने साथी को आश्चर्यचकित कर दें। आपका साथी वास्तव में आपकी इस चौंका देने वाली हरकत की तारीफ करेगा।
खुलकर मौज मस्ती करने का यही समय है
तुला राशि
आज अकेले लोगों को एक दूसरे से मिलने और मस्ती भरा समय बिताने का पूरा योग है। इस दिन को कहीं बाहर घूम-फिर कर यादगार बनाएं। भले ही यह रिश्ता जीवनभर का ना बन सके, पर नए दोस्त बनाने का अवसर खोने से क्या फायदा।
वृश्चिक राशि
आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो वस्तुतः आपसे छल कर रहा है। इससे बचें। इसका रिश्ता पहले से किसी के साथ टूटा हुआ है। आप इस बात को जानने में सफल होंगे। आज किसी नए रिश्ते को मत अपनाएं। थोड़ा समय लें। जल्दबाजी ना करें।
धनु राशि
आपके सितारे स्थिरता व शांति प्रदर्शित कर रहे हैं। आज घरेलू स्तर पर अपने परिवार के साथ का पूरा आनंद लीजिए। अपने परिवार के साथ खेलने व खुलकर मौज मस्ती करने का यही समय है।
बेवजह बहस करने से बचें
मकर राशि
आज अपने साथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें। दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है, जिसे कम करने के लिए आपको शांत व संयम में रहना होगा। अपने साथी के गुणों पर ध्यान दें।
कुंभ राशि
अकेले व्यक्ति जो अपने ऑफिस के किसी व्यक्ति को प्रस्ताव भेजना चाहते हैं, आज धीरज रखें। जल्दबाजी के बजाय उस व्यक्ति को और अच्छी तरह जानने की कोशिश करें। ऐसी संभावना है कि यह प्रस्ताव उसकी तरफ से आ जाए।
मीन राशि
अगर आप अकेले हैं तो हाल के प्रेम संबंध के मामले में आज थोड़ी निराशा का सामना कर सकते हैं। निराशा के बावजूद आपका सब कुछ नहीं खोएगा, क्योंकि आपका ध्यान अपने पार्टनर में उस चीज को खोजने में लगा रहेगा, जिसे आप सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। जब आपको अपने पार्टनर में वह चीज दिखेगी, तो आप राहत महसूस करेंगे।