फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   capricorn people nature personality

मकर राशि के व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व जानिए

Thu, 21 Nov 2013 03:05 PM IST
Updated Thu, 21 Nov 2013 03:05 PM IST
विज्ञापन

मकर राशि के जातक मेहनती, समर्पित और वफादार होते हैं। इनका स्वामी ग्रह शनि होता हैं, जिसकी वजह से ये महान अनुशासनशील बनते हैं। इस राशि के व्यक्ति जिस भी गतिविधि को चुनते हैं उस क्षेत्र में शीर्ष तक पंहुचते हैं। पर अत्यंत सावधानी और दृढ़ दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ते हैं।

विज्ञापन


ये अपने दृष्टिकोण के बारे में सतर्क होते हैं। ये अपनी प्रगति और समृद्धि को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और किसी भी तरह के आसान रास्तें से नफ़रत करते हैं। ये कठोर और दंभी माने जाते हैं पर ये वास्तव में विनम्र और पोषक विचारधारा के धनी होते हैं।
विज्ञापन


जब इनके चरित्र के दुसरे पक्ष को देखा जाता हैं तब इनके प्यार और देखभाल के पक्ष का पता चलता हैं। ये अपने काम और महत्वाकांक्षा के शीर्ष तक पहुंचने के लिए छुट्टी के दिन भी कार्य करने से घबराते नहीं हैं। इनकी जिम्मेदारी की भावना और दृढ़ संकल्प सुंदर हैं, और ये कैसी भी उलझन हो सुलझा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अत्यंत व्यावहारिक होते हैं और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए जिद्दी होने की हद तक समर्पित रहते हैं। ये अपनी कड़ी मेहनत का फल प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा और पैसे के रुप में पाते हैं। मेहनती, ईमानदार, महत्वाकांक्षी, सहिष्णु, धैर्यवान, और विश्वसनीय मकर राशि के व्यक्ति शायद ही कभी कोई रियायत बरतते हैं जिससे इनकी मेहनत में कोई कमी आये।

ये अनुशासन के साथ सभी कठिनाइयों को सहन करते हुए आत्म निहित पथ ढूंढ़ते हैं। इनमें कर्तव्य, निस्वार्थता और भक्ति की भावना होती हैं। ये अपने उद्देश्य की दृढ़ता के लिए प्रशंसित होते हैं।इनका यह व्यवहार इन्हे मूडी और काफी आत्म विनाशकारी बना देता हैं। लेकिन बाद में ये जीवन में अपने अनुभवों के लिए आदर पाते हैं।

इनका स्वामी ग्रह आध्यात्मिक शनि होता हैं। ये खुद के लिए उच्च मानक तय करके रखते हैं और अपने निजी स्थान या खुद के लिए के समय को किसी के साथ साझा नही करते है।

अपने लिए समय की खोज में इनके निजी और सार्वजनिक व्यवहार में अन्तर के बारे में पता चलता हैं। मकर राशि के व्यक्ति चतुर व्यापारी बन सकते हैं जो जल्दबाज़ी में निर्णय नहीं लेते हैं। इनकी महत्वाकांक्षा रहती है कि इनके जीवन साथी भी सफ़लता की सीढ़ी चढ़े चाहे वो उसके काबिल हो या ना हो। ये शिक्षाविद, उद्योग, कृषि, प्राचीन वस्तुओं आदि के क्षेत्र में कार्य कर सकते हैं।


यह राशि चक्र का सबसे स्थायी राशि चिह्न हैं। ये अपने साथियों को सुरक्षा, आराम और अपने साथियों को चिरस्थायी समर्थन देता हैं।ये सबसे भरोसेमंद व्यक्ति होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed