फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   cancerian people nature personality

कर्क राशि के व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व जानिए

Wed, 20 Nov 2013 04:45 PM IST
Updated Wed, 20 Nov 2013 04:45 PM IST
विज्ञापन

कर्क राशि,राशि चक्र का चौथा चिह्न हैं। इस राशि के तहत पैदा हुए लोग, अपने घरों से, अपनी जड़ों, अपने घोंसले से बहुत प्यार करते हैं। पूरी राशि का सबसे ज्यादा सहानुभूति रखने वाला चिह्न कर्क हैं जिसका प्रतीक केकड़ा हैं।

विज्ञापन


ये संवेदनशील और भावनात्मक होते हैं और अपने घर और परिवार के आराम के साथ बहुत खुश रहते हैं। और जब घरेलू मोर्चे पर शांतिपूर्ण होता हैं तब ये अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन


अपने मूल स्वभाव से पोषित कर्क राशि के जातक एक गहरी मातृ वृत्ति के अधिकारी और सहज और स्वभाविक ज्ञान से परिपूर्ण होते हैं। ये बड़े परिवारों की चाहत रखते हैं, जो दूसरों के लिए भी रक्षा उपलब्ध कराता हैं। ये जहाँ जाते हैं वहां आशियाना बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हे यात्रा करना रुचि कर लगता है, लेकिन घर से ज्यादा दिनों और ज्यादा दूर जाना इन्हे पसंद नहीं हैं क्योंकि इसके लिए इन्हे घर से दूर जाना पड़ता हैं। ये पार्क में या पिकनिक मना कर ही खुश हो जाते हैं। ये अपने परिवार और उसकी परंपरा से बहुत प्यार करते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते हैं। ये महान देश भक्त होते हैं, आप इन्हे गर्व से राष्ट्रीय ध्वज फ़हराते देख सकते हैं।

ये भावनात्मक होते हैं। ये भावनाओं को अच्छी तरह व्यक्त कर पाते हैं और समझ पाते हैं। सतही बातचीत मे इन्हें ज्यादा मजा नहीं आता हैं। यह अत्यंत मूडी, शर्मीले और कई बार बच्चो की तरह लग सकते हैं। लेकिन यह शर्मिलापन या आशंका वास्तव में इनका अपना रक्षा तंत्र हैं जो उन्हें दिल के दर्द और भावनात्मक अशांति से बचाता हैं।

कलात्मक और रचनात्मक, कर्क राशि के लोग, हालांकि बहुत स्वत्वबोधक हो सकते हैं। ये बेहद अंतर्मुखी होते हैं। और ये संवेदनशील लोग निश्चित रूप से आसानी से समझ में नहीं आ पाते हैं। ये अपनी अच्छी तरह से अपनी भावनाओं को छुपा सकते हैं। जब तक ये एक अच्छे मूड में रहते हैं दयालु और मिलनसार होते हैं।

जब ये अनावश्यक रूप से आहत होते हैं तब इनका व्यवहार कड़वा और विषादपूर्ण हो जाता हैं। ये कई बार दूसरों के प्रति असंवेदनशील,कड़क, अशिष्ट और तुनकमिजाज हो जाते हैं लेकिन इनका संवेदनशील साथी ही यह नोटिस कर पाता हैं कि इस र्दुव्यवहार के पीछे इनकी असुरक्षा की भावना छिपी हुई हैं। ये सराहनीय, दयालु, उदार, समझदार और अनुग्रहशील होते हैं यदि इनके चारो ओर सबकुछ ठीक हैं तो।


ये गहरी बुद्धि के अधिकारी होते हैं। और ये कला, बिक्री, मीडिया, और प्रदर्शन कला के क्षेत्र में नाम कमाते हैं। धन और भौतिक लाभ काफी इनके लिए महत्वपूर्ण हैं और हालांकि ये अपने कमाये पैसे खर्च करने के मामलें में कंजूस होते हैं पर अचानक प्राप्त पैसे ये आसानी से खर्च कर सकते हैं।

ये अपने से विपरीत प्रकृति वालो के साथ रोमांस करना पसंद करते हैं। ये मजबूत और सफल लोगो की ओर आकर्षित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed