फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   black marketing of gas cylenders in kumbh mela

कुंभ मेला क्षेत्र में ब्लैक हो रही इलाहाबाद की गैस

Fri, 01 Feb 2013 11:38 AM IST
इलाहाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Feb 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
black marketing of gas cylenders in kumbh mela
कुंभ क्षेत्र में रसोई गैस की कालाबाजारी शुरू हो गई है। रोज बड़ी संख्या में शहर से गैस सिलेंडर मेला क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। एक सिलेंडर पर लगभग 300 रुपये का लाभ मिल रहा है। इसके कारण ग्राहक, हॉकर और एजेंसी संचालक इसका फायदा उठाने में जुट गए हैं। दरअसल, मेला क्षेत्र में रसोई गैस 1277 रुपये में मिल रही है। जबकि, 14.2 किग्रा का बिना सब्सिडी का रसोई गैस सिलेंडर शहरी क्षेत्र में 990.50 रुपये में पड़ रहा है। शहरियों को गैस सिलेंडर मिलने में हो रही दिक्कत की एक वजह यह भी बताई जा रही है।
विज्ञापन


कुंभ मेला शुरू होने के साथ ही शहरी क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत शुरू हो गई। कल्पवासियों के पहुंचने के बाद यह समस्या और बढ़ गई है। हालांकि, मेला क्षेत्र में गैस कनेक्शन देने की व्यवस्था है। इसके लिए आईओसी की आठ, बीपीसी की चार और एचपीसी की दो गैस एजेंसियां लगाई गई हैं। ऑन डिमांड गैस कनेक्शन और सिलेंडर देने के इंतजाम हैं लेकिन ग्राहक नहीं मिल रहे हैं। ऐसा मेला क्षेत्र में शहर से गैस पहुंचने के कारण है।
विज्ञापन


कल्पवासियों का दावा है कि शहरी क्षेत्र से पहुंच रहे हॉकर 1200-1250 रुपए तक में सिलेंडर बेच रहे हैं। एजेंसी संचालक भी मानते हैं कि मेला क्षेत्र में गैस की बिक्री कम है। ज्यादातर कल्पवासी शहर से गैस प्राप्त कर रहे हैं। बताते हैं कि पिछले दिनों छूट वाले दो सिलेंडर और मिलने की घोषणा हो जाने के बाद शहरी क्षेत्र में अचानक बुकिंग बढ़ गई है। वजह, ग्राहक छूट वाले सिलेंडर किसी भी स्थिति में छोड़ना नहीं चाहते। जबकि, कई ग्राहक पुराने छूट वाले सिलेंडरों का भी इस्तेमाल नहीं कर सके थे। इसके साथ ही 990.50 रुपए वाले सिलेंडर की बिक्री भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘14.2 किग्रा गैस सिलेंडर का शहर में दाम कम है। सब्सिडी के दो सिलेंडर भी बढ़ गए हैं। इसके बाद से शहरी एजेंसियों पर बुकिंग बढ़ी है। आशंका है कि यह सिलेंडर ग्राहक मेले में बेच रहे हैं या सगे-संबंधियों को दे रहे हैं। कालाबाजारी में एजेंसियों का कोई हाथ नहीं है।’

केपी मिश्रा, संयोजक, पूर्वी यूपी गैस वितरक संघ

मेला क्षेत्र में सख्ती, गैस की जांच
इलाहाबाद। सिलेंडर लीकेज से लगी आग से 19 लोगों के झुलसने और एक घायल की मौत की सूचना के बाद मेला प्रशासन ने गैस का इस्तेमाल कर रहे लोगों पर सख्ती शुरू कर दी है। कमिश्नर के आदेश पर गैस एजेंसियों ने कैंपों में जांच शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को सभी 14 एजेंसियों ने मिलकर करीब 500 कैंपों में गैस कनेक्शनों की जांच की। इसमें अनधिकृत सिलेंडर के इस्तेमाल, रेग्यूलेटर, पाइप और चूल्हों की पड़ताल की जा रही है। छोटे सिलेंडर हटाने की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed