फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   balaji got married in kumbh nagari

कुंभनगरी में बालाजी ने रचाया ब्याह

Sat, 09 Feb 2013 01:24 PM IST
महाकुंभ नगर/अमर उजाला ब्यूरो
महाकुंभ नगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Feb 2013 01:24 PM IST
विज्ञापन
balaji got married in kumbh nagari
महाकुंभ की कुशलता का आशीष देने तिरुमाला तिरुपति से स्वयं कुंभनगरी पहुंचे विष्णुस्वरूप तिरुपति बाला जी ने संगम की रेती पर शुक्रवार को लक्ष्मी स्वरूपा श्रीदेवी, भूदेवी से विवाह रचाया। आरती और माल्यार्पण से स्वागत के बाद विवाह समारोह की शुरुआत हुई जिसका समापन याज्ञिक अनुष्ठान से किया गया। शिविर में तिरुपति बाला जी के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


सर्वमंगल के उद्देश्य से तिरुपति बाला जी के मुख्य पुजारी सुदंरवरद बटर के आचार्यत्व में ‘कल्याणं उत्सव’ के तहत कलश पूजा, अग्नि प्रतिष्ठा, कंकर्ण धारण, मांगल्य धारण के बाद पारंपरिक भजन वंदन किया गया। तिरुपति के ही ग्यारह बटुकों के मंत्रोच्चार के बीच बैखानम आगमशास्त्र के अनुसार पूजा के बाद सभी पर पवित्र जल छिड़ककर आशीष दिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले सेक्टर छह स्थित मंदिर से जयघोष के साथ उनका विग्रह लाकर शिविर के मंच पर रखा गया।

गंगा सेना के शिविर में अनुष्ठान की शुरुआत में बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक महंत आनंद गिरि की ओर से तिरुपति बालाजी और देवियों श्रीदेवी, भूदेवी का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। अनुष्ठान के बाद उन्होंने मेले की कुशलता और सर्वमंगल का आशीष मांगा। कार्यक्रम में स्वामी गोपालशरण देवाचार्य सहित मंदिर के विशेष कार्याधिकारी शेषाद्रि स्वामी, उप कार्यकारी अधिकारी उमापति रेड्डी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed