फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   atmosphere weeds in MahaKumbh

मेले में भी मातम जैसा माहौल, सादगी से हुए कार्यक्रम

Tue, 12 Feb 2013 11:41 AM IST
महाकुंभ नगर/ब्यूरो
महाकुंभ नगर/ब्यूरो Updated Tue, 12 Feb 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
atmosphere weeds in MahaKumbh
मौनी अमवस्या पर इलाहाबाद जंक्शन पर मची भगदड़ के बाद सोमवार को कुंभ मेले में भी मातम जैसा माहौल दिखा। धार्मिक अनुष्ठान सहित रामलीलाएं, रासलीलाएं और भजन-प्रवचन के कार्यक्रम जरूर हुए लेकिन उसमें उल्लास नहीं सादगी ज्यादा दिखी।
विज्ञापन


हादसे से आहत विभिन्न अखाड़ों के महंतों, श्रीमहंतों सहित अन्य साधु-संतों, महामंडलेश्वरों की ओर से दुख व्यक्त करते हुए अनुष्ठान से पूर्व दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शांति के लिए याज्ञिक अनुष्ठान किया गया। काशी, वृंदावन और प्रयाग के पुरोहितों के आचार्यत्व में शांतिपाठ के बाद ग्यारह हजार आहुतियां भी डाली गईं। शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के शिविर में भी 108 बटुक ब्राह्मणों की ओर से मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिविर में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना और पाठ किया गया। शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के शिविर में वैदिक ब्राह्मणों की ओर से पांच हजार आहुतियां डाली गईं। शांति पाठ के बाद सभी यात्रियों के सकुशल घर पहुंचने की प्रार्थना की गई। सेक्टर छह स्थित महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानंद की देखरेख में शिविर में भी वैदिक मंत्रोच्चार के  बीच शांति पाठ के बाद आहुतियां डाली गईं।


जूना अखाड़े की ओर से सचिव श्रीमहंत हरिगिरि सहित अन्य श्रीमहंतों की देखरेख में अखाड़े की छावनी और मौजगिरि मंदिर में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति और मेले की कुशलता के लिए याज्ञिक अनुष्ठान किया गया। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी, श्रीमहंत नरेंद्र गिरि, श्रीमहंत रामानंद पुरी सहित अन्य महंतों की मौजूदगी में श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। कामना की गई कि मेले में आए सभी श्रद्धालु सकुशल घर पहुंचें और मेला सकुशल बीते। बड़े हनुमान मंदिर में मंगलवार को दिन में डेढ़ बजे शांति पाठ, याज्ञिक अनुष्ठान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed