{"_id":"4c9175a4e49922efd4c184061c0bd8db","slug":"astrology-marriage-remedy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर आप किसी खास से शादी करना चाहते हैं तो...","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
अगर आप किसी खास से शादी करना चाहते हैं तो...
राजरानी शर्मा / ज्योतिषशास्त्री।
Updated Tue, 21 Jan 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का मौसम चल रहा है। हो सकता है कि, शहनाईयों की गूंज में आपके भी अरमान जग उठे हों और आप चाहते होंगे कि जल्दी से जल्दी आपको अपका मनपसंद जीवनसाथी मिल जाए।
विज्ञापन
ज्योतिषशास्त्री राजरानी शर्मा बताती हैं कि, कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपाय हैं जिनसे व्यक्ति अपनी पसंद के अनुसार जीवनसाथी प्राप्त कर सकता है।
एक उपाय यह है कि जिस दिन भी आप वर या कन्या देखने जाने वाले हों उससे एक दिन पहले रात में भोजन के बाद केवल दूध का सेवन करें। इसके बाद प्रसन्नचित एवं शुद्ध मन से श्री राम-सीता जी के चित्र के सम्मुख धूप एवं दीप प्रज्जवलित करके उनके समक्ष “जानकी जीवन राम” इस मंत्र की दो माला का जप करें।
विज्ञापन
पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल 20 जनवरी से 26 जनवरी तक
अगले दिन प्रात:काल भगवान श्रीराम सीता जी के समक्ष पुन: धूप-दीप करने के पश्चात अपने दाएं हाथ की बीच की उंगली पर काजल का बिंदु लगाएं। आंखे बंद करके “ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:” मंत्र की एक माला का जाप करें।
विज्ञापन
इसके बाद गले की बायीं ओर काजल लगाएं। इस उपाय को करने से आपको मन पसंद जीवन साथी की प्राप्ति होती है।
पढ़ें,आखिर क्यों चार साल के बच्चे को माना पिता और ससुर
अगर आप अपनी गर्लफ्रैंड या बॉयफ्रैंड को जीवनसाथी बनाने की सोच रहे हैं और इसमें बाधा आ रही है तो साथी की फोटो को सामने रखकर उसके सम्मुख धूप-दीप जलाएं। इसके बाद ओम ह्रां ग जूं स: (साथी का नाम लें) वश्य-वश्य स्वाहा।। इस मंत्र का 31000 बार जाप करें। माना जाता है कि इससे मनोवांछित जीवन साथी की प्राप्ति होती है।