फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   astrology impotent yoga in birthchart

राशि के अनुसार जानें कैसे पुरुष हो जाते हैं नपुंसक

Wed, 05 Mar 2014 10:46 AM IST
Updated Wed, 05 Mar 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
astrology impotent yoga in birthchart

नपुंसकता के कारण प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति व रिश्तों में अलगाव और तलाक जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के नपुंसक होने में मंगल, शुक्र, शनि, बुध और सूर्य की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण मानी होती है।

विज्ञापन


इन ग्रहों का खराब होना जीवन में यौण संबंधों की इच्छा का अंत करने वाला हो सकता है। वैदिक ज्योतिष में ऎसे अनेक योगों के बारे में चर्चा की गई है जिन्हें समझकर व्यक्ति की सेक्स क्षमता और उनके काम व्यवहार को पहचानने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


इस अंक में कुछ ऎसे ही महत्व्पूर्ण योगों की बात कर रहे हैं जिससे आप जान पाएंगे कि किस राशि के व्यक्ति कब नपुंसक हो सकते हैं।

मेष राशिः पौरुष की कमी

astrology impotent yoga in birthchart

इस राशि के व्यक्तियों की काम शक्ति बहुत तीव्र मानी गई हैं क्योंकि यह अग्नि तत्व राशि और साथ ही मंगल के प्रभाव में होते हैं।

लेकिन राशि स्वामी मंगल वक्री होकर कुण्डली में अस्त हो रहा हो तो जातक की काम शक्ति में कमी आती है और वह नपुंसकता से प्रभावित हो सकता है।

वृष राशिः तब नपुंसक हो सकते हैं

astrology impotent yoga in birthchart

जिनका जन्म वृष राशि में होता है उनके अंदर उत्तेजना और धैर्य का अनोखा संगम देखने को मिलता है। लेकिन जब इनके राशि का स्वामी शुक्र विषम राशि में होता है।

साथ ही विषम नवांश में स्थित होकर शनि-चंद्रमा के साथ दृष्टि अथवा युति संबंध बनता है तो व्यक्ति नपुंसकता के योग से प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन

मिथुन राशिः तब यौन संबंध नहीं बना पाते

astrology impotent yoga in birthchart

इस राशि वालों के लिए नपुंसकता के योग का कारक उनका राशि स्वामी बुध होता है। ज्योतिषशास्त्र में बुध नपंसक ग्रह माना गया है।

इस राशि के व्यक्ति की कुण्डली में बुध अगर मिथुन राशि में बैठा हो और शनि बुध से चौथे स्थान में बैठा हो यानी दसवीं दृष्टि से बुध को देख रहा है तो व्यक्ति के नपुंसक होने की संभावना रहती है।


कर्क राशिः तब नपुंसकता की संभावना प्रबल रहती है

astrology impotent yoga in birthchart

इस राशि के व्यक्ति यौण संबंधों में बहुत अधिक भावनात्मक होते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस राशि का स्वामी चन्द्रमा सम राशि में बैठे बुध के साथ संबंध बनाता है तो नपुंसकता की संभावना प्रबल रहती है।


सिंह राशिः यौन संबंध का उत्साह कम हो जाता है

astrology impotent yoga in birthchart

जिनका जन्म सिंह राशि में होता है वह यौन संबंधों के प्रति काफी उत्साहित होते हैं। इनमें हमेशा यौन संबंध की चाह बनी रहती है।

लेकिन जब इनके स्वामी ग्रह सूर्य पीड़ित होते हैं। सूर्य शुक्र के साथ कुंडली में बैठा होता है तो यौन संबंध का उत्साह कम हो जाता है।


कन्या राशिः तब नपुंसकता का योग प्रभावी होता है

astrology impotent yoga in birthchart

इस राशि वालों का प्रेम सौम्यता और मंद रुप में आगे बढ़ने वाला होता है। इनमें नपुंसकता का योग तब प्रभावित होता है जब इनकी कुण्डली में सूर्य पहले घर यानी लग्न में बैठा हो। इसके साथ ही कन्या अथवा मीन राशि में बैठा चन्द्रमा उसे देख रहा हो।


तुला राशिः तब यौन संबंध की क्षमता नहीं रहती

astrology impotent yoga in birthchart

जिनका जन्म तुला राशि में होता है उनमें काम भावना प्रबल रहती है। यह यौण संबंध के लिए पहल करने वाले होते हैं।

लेकिन राशि स्वामी शुक्र के साथ मंगल, शनि या सूर्य का संबंध बनता है तो व्यक्ति नपुंसकता से प्रभावित हो सकता है।


वृश्चिक : तब नपुंसकता की समस्या आ सकती है

astrology impotent yoga in birthchart

इस राशि के व्यक्ति में सबकुछ अनुकूल हो तो प्रेम संबंधों में जल्दबाजी दिखाते हैं। लेकिन जब मंगल व सूर्य एक साथ होते हैं और मंगल वक्री होता है तो नपुंसकता की समस्या आ सकती है।

धनु राशिः तब नहीं रहता प्यार का जोश

astrology impotent yoga in birthchart

इस राशि के व्यक्तियों में प्यार और संबंधों को लेकर काफी गर्म जोशी बनी रहती है।

लेकिन धनु राशि का स्वामी गुरु अगर शनि और राहु से प्रभावित हो रहा है तो व्यक्ति का यौण संबंध के प्रति जोश और उत्साह कम हो जाता है।

मकर राशिः पौरुष शक्ति की कमी हो जाती है

astrology impotent yoga in birthchart

मकर राशि वाले यौण संबंधों में काफी संयमी ओर सहज होते हैं इन्हें सामन्य रुप से प्रेम का प्रदर्शन पसंद आता है। यह प्रेम को समय देने वाले होते है।

लेकिन जब इनके राशि स्वामी का संबंध सूर्य और शुक्र के साथ खराब होता है तो पौरुष शक्ति की कमी हो जाती है।


कुम्भ राशिः तब नपुंसकता का प्रभाव देखा जा सकता है

astrology impotent yoga in birthchart
शनि की इस राशि के व्यक्ति यौन संबंध के प्रति काफी शालीन रहते हैं इनका प्रेम व्यवहार साथी को इनकी ओर आकर्षित करने में सहायक होता है।

लेकिन इस राशि व्यक्ति में तब नपुंसकता का प्रभाव देखा जा सकता है जब कुंभ राशि में बैठे मंगल की दृष्टि मकर और वृष राशि में बैठे सूर्य पर हो।

मीन राशिः तब यौन क्षमता कम हो जाती है

astrology impotent yoga in birthchart

इस राशि का स्वामी गुरु वक्री होकर शुक्र, शनि के साथ संबंध बनाता है तो व्यक्ति में नपुंसकता का प्रभाव आ सकता है।

पढ़ें, किस राशि की महिला कैसा प्यार पसंद करती हैं

पढ़ें, राशि के अनुसार पुरुषों का प्यार करने का अंदाज


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed