फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   astrology birth season

अपनी उन आदतों और व्यवहार का कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

Thu, 16 Jan 2014 04:13 PM IST
Updated Thu, 16 Jan 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
astrology birth season

वैदिक ज्योतिष के अनेक खंडों में व्यक्ति के जन्म समय की स्थिति के साथ ही जन्म समय कौन सा मौसम रहा है उसके अनुसार व्यक्ति के गुण बताए गए हैं।

विज्ञापन


ज्योतिषशास्त्री राजरानी शर्मा बताती हैं कि, ज्योतिष ग्रंथों में इस विषय पर विस्तार पूर्वक बताया गया है कि प्रत्येक ऋतु में जन्मे व्यक्ति के व्यवहार एवं उनके चरित्र की कुछ खास विशेषताएं होती है।
विज्ञापन

हमेशा जवान दिखते हैं इस मौसम में जन्म लेने वाले

astrology birth season
शिशिर ऋतु में जन्म लेने वाले जातक का रुप सौंदर्य बहुत प्रभावशाली होता है। इनका रुप सौंदर्य और यौवन बहुत समय तक बना रहता है जातक

अपनी उम्र से कम लगता है। एेसे व्यक्ति का स्वभाव मनमौजी होता है। इनमें दूसरों पर अपना प्रभाव जमाने की प्रवृति होती है। कई बार अपने व्यवहार के कारण इन्हें कष्ट और  मानहानि का सामना करना पड़ता है।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी

astrology birth season

सभी मौसम में बसंत को प्रेम और उत्साह का मौसम माना जाता है। इस मौसम में जिनका जन्म होता है उनमें इस मौसम का उत्साह और उमंग भरा रहता है।

यह परिश्रमी और अपनी मेहनत से जीवन में आगे बढ़ने वाले व्यक्ति होते हैं। जिस तरह बसंत में रंग बिरंगे फूल खिलते हैं उसी प्रकार इस मौसम में जन्मे व्यक्ति के अंदर कई  प्रकार की प्रतिभा छुपी होती है यानी यह बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते है।

अपनी योग्यता और बौद्धिक क्षमता से  यह स्वयं अपना भाग्य बनाते हैं। परिस्थितियों के अनुरुप स्वयं को ढाल लेने की इनमें गजब की क्षमता होती है।

विज्ञापन

धन पर नियंत्रण रखने में माहिर

astrology birth season

ग्रीष्म ऋतु में जन्मा जातक अनेक कार्यों को करने वाला। धन पर नियंत्रण रखने में माहिर होता है इनके स्वभाव में नम्रता देखी जा सकती है। व्यक्ति में एक व्यग्रता का भाव सदैव बना रहता है। इनमें जोश उत्साह भरपूर होता है।

इन्हें क्रोध जल्दी आता है। यह काफी बुद्धिमान होते हैं। तर्क पूर्ण विचारों से यह दूसरों को प्रभावित करते हैं।

अधिकारियों से तालमेल बनाए रखने में कुशल

astrology birth season

वर्षा ऋतु में जन्मा जातक गुणवान और उचित व्यवहार करने वाला होता है। सरकारी क्षेत्र और  समाज में मान-सम्मान प्राप्त करने वाले होते हैं। सामाजिक कार्यों में इनकी रुचि होती है।


नौकरी में अधिकारियों से तालमेल बनाए रखने में कुशल होते हैं। पिता एवं वरिष्ठजनों से लाभ एवं सम्मान प्राप्त करते हैं।

व्यापार कला में बड़े ही निपुण होते हैं।

astrology birth season

इन दिनों शीत ऋतु के प्रभाव के कारण पूरा देश ठिठुर रहा है। इस मौसम में जिन लोगों का जन्म हुआ है या जिनका जन्म होने वाला है उनके विषय में कहा जा सकता है कि यह व्यापार कला में बड़े ही निपुण होते हैं। इनमें अपने लाभ के प्रति विशेष चाहत होती है।

ऐसे व्यक्ति व्यवहार कुशल होते हैं। इनमें लोगों के साथ मिलजुलकर काम करने की चाहत रहती है और  इन्हें लोगों का साथ भी मिलता है। यह अपने व्यवहार और  गुण के कारण सम्मानित होते हैं।

तेज तर्रार बुद्धि वाले

astrology birth season
हेमंत ऋतु में जिन लोगों का जन्म होता है वह अक्सर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशाान रहते हैं। तेज तर्रार बुद्धि होने के कारण व्यक्ति अपने फैसले लेने में बहुत सक्षम होता है।

यह भावनाओं की बजाय व्यवहारिकता को अधिक महत्व देते हैं। इनमें अपने आपको दूसरों से बेहतर समझने की प्रवृति रहती है। इनके विचार के विरुद्ध काम होने पर कई बार यह उग्र भी हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed