फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   astrology after death

ऐसे जानें अगले जन्म में कहां और किस घर में जन्म होगा?

Wed, 19 Feb 2014 04:01 PM IST
Updated Wed, 19 Feb 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
astrology after death

जब तक आपका जीवन है आप यह देख सकते हैं कि आपके साथ लोग क्या व्यवहार कर रहे हैं। लेकिन मरने के बाद आपके शरीर का क्या होगा और आपको किस योनी में जन्म लेना पड़ेगा यह आप नहीं देख सकते।

विज्ञापन


लेकिन ज्योतिषशास्त्र के प्राचीन ग्रंथों में बताया गया है कि व्यक्ति चाहे तो अपनी कुंडली की कुछ स्थितियों को देखकर खुद ही जान सकता है कि मरने के बाद उसके साथ क्या होने वाला है। वह अमीर घर में जन्म लेगा या गरीब परिवार में पैदा होगा।
विज्ञापन


धूम धाम से अंतिम संस्कार, उच्च कुल में जन्म

astrology after death
ज्योतिषशास्त्र के नियम के अनुसार जिस व्यक्ति की कुण्डली में गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में बैठा होता है वह बड़े ही सौभाग्यशाली होते हैं।

मृत्यु के बाद इनका अंतिम संस्कार धूमधाम से होता है। ऐसे व्यक्ति किसी उच्च कुल में जन्म लेते हैं।

ऐसा व्यक्ति भयानक नर्क में जाता है

astrology after death
जिनकी जन्मपत्री में मंगल पहले, दूसरे या फिर पांचवें घर में होता है और शनि की मंगल पर दृष्टि होती है उन्हें धार्मिक कार्यों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

क्योंकि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति को मृत्यु के बाद भयानक रौरव नर्क में जाना पड़ता है।

विज्ञापन

राज परिवार में जन्म लेता है ऐसा व्यक्ति

astrology after death

अगर आपकी कुण्डली में राहु आठवें घर में बैठा है तो वर्तमान जीवन में दुर्घटनाओं से सावधान रहना चाहिए। लेकिन आगामी जन्म के लिए खुशी मना सकते हैं।

ज्योतिष के अनुसार ऐसा व्यक्ति अगले जन्म में किसी राज परिवार में जन्म लेता है और वैभवपूर्ण जीवन जीता है।


तो रहती है अकाल मृत्यु की संभावना

astrology after death
जिन लोगों की कुण्डली में शनि और मंगल दूसरे घर में एक साथ होते है उन्हें हमेशा सावधान रहना चाहिए क्योंकि यह अकाल मृत्यु योग बनाता है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि मंगल दोनों पाप ग्रहों की दृष्टि आठवें घर पर शुभ नहीं होती है।

ऐसे लोगों को मिलता है गोलोक में स्थान

astrology after death

जिन लोगों की कुण्डली में गुरु, शुक्र और चन्द्रमा की दृष्टि आठवें घर पर होती है वह बड़े ही पुण्यात्मा होते हैं।

मृत्यु के बाद अपने पुण्य के प्रभाव से भगवान श्री कृष्ण के गोलोक में स्थान प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed