{"_id":"f7389c22779b92ce2bdc7517c5ec92d6","slug":"amrican-girl-ghost-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अमरीकी लड़कियां जिनके डर से भूत भागते हैं","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
तीन अमरीकी लड़कियां जिनके डर से भूत भागते हैं
Updated Wed, 04 Dec 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रायेन लार्सन, टैस शर्केनबेक और सवाना शर्केनबेक आम अमरीकी लड़कियों की तरह हैं। उन्हें मार्शल आर्ट और घुड़सवारी का शौक है।
विज्ञापन
लेकिन एक बात उन्हें दूसरी किशोरियों से अलग करती है। एरिज़ोना की ये लड़कियां "भूत भगाने में" माहिर हैं और वो अकसर आपको टीवी चैट शो में दिख जाएंगी।
अठारह साल की ब्रायन की मुलाकात आठ साल पहले टैस और सवाना से कराटे की एक क्लास के दौरान हुई थी। यहीं से उनकी दोस्ती गहरी हुई और तीनों अब ब्लैक बेल्टधारी हैं। लेकिन उन्होंने न केवल इंसानी दुश्मनों से लड़ने के गुर सीखे बल्कि भूतों को भगाने की कला भी सीखी।
उनका मानना है कि भूत किसी इंसान के शरीर में घुसकर उसके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। ब्रायेन ने कहा, "भूत किसी के भी शरीर में नहीं घुस सकते क्योंकि भगवान उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं। अगर कोई कुछ गलत काम करता है या किसी पर कोई जादूटोना किया जाता है तो भूत उसे अपने वश में कर लेता है।"
विज्ञापन
भूत भगाने के गुर
ब्रायेन के पिता बॉब लार्सन ने तीनों सहेलियों को भूत भगाने के गुर सिखाए। लार्सन का दावा है कि उन्होंने 15 हज़ार से ज़्यादा बार भूत भगाने का काम किया है।
विज्ञापन
लार्सन के साथ इन लड़कियों ने अमरीका और ब्रिटेन सहित दुनियाभर में भूत भगाने का काम कर चुकी हैं। संगीत और किताबों को प्यार करने वाली 18 साल की टैस कहती हैं, "हर देश में अलग-अलग तरह के भूत होते हैं।"
उन्होंने कहा कि जेके रोलिंग की हैरी पॉटर सिरीज़ की क़िताबों की लोकप्रियता के कारण ब्रिटेन में जादू-टोना बहुत होता है। ये लड़कियां खुद को लोगों की आज़ादी के लिए काम करने वाली कार्यकर्ता मानती हैं। ''भूत भगाने'' की प्रक्रिया के दौरान वे पवित्र क्रॉस पहनती हैं और बाइबिल को पास में रखती हैं।
शो के दौरान इन लड़कियों का किसी जानी मानी हस्ती की तरह स्वागत किया जाता है और ''वे भूतों को नर्क में भेजने'' का दावा करती हैं।
ईश्वर की शक्ति
लेकिन ब्रायेन इसे मंच पर किया जाने वाला शो नहीं मानती हैं। उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी इसे शो की तरह नहीं लिया, मैं तो इसे भगवान की शक्ति मानती हूं। हम कैमरों के लिए यह काम नहीं करते हैं। मैंने निजी तौर पर भूतों की मौजूदगी को महसूस किया है।"
लार्सन इन आलोचनाओं का खंडन करते हैं कि लड़कियों को भूत भगाने की कला सिखाना ख़तरनाक है। उन्होंने कहा, "लड़कियों को शराब पिलाना और उनके साथ यौन संबंध बनाने को आप उचित मानते हैं लेकिन उन्हें भगवान का काम करने की शिक्षा देने को अनुचित मानते हैं।"
उनकी टीम भूत भगाने के लिए कुछ सौ डॉलर या यूरो मांगती है। लार्सन इस बात से सहमत नहीं हैं कि ऐसी सेवाएं निशुल्क होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "लोग नशामुक्ति केन्द्र और मनोचिकित्सकों को हजारों डॉलर देते हैं लेकिन आध्यात्मिक सेवाएं मुफ्त में लेना चाहते हैं। अमरीका में एक पादरी हर साल करीब दस लाख डॉलर की कमाई करता है लेकिन उनके मुकाबले हमारी कमाई कुछ भी नहीं है।"