फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   Amar Ujala's Prediction about delhi election 2015 - Delhi election results

सच हुई केजरीवाल पर अमर उजाला की भविष्यवाणी

Tue, 10 Feb 2015 03:46 PM IST
Updated Tue, 10 Feb 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala's Prediction about delhi election 2015 - Delhi election results

अमर उजाला ने लोकसभा चुनाव में भविष्यवाणी की थी कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनता का फैसला होगा और मोदी देश के प्रधनमंत्री बनेंगे। यह भविष्यवणी सच हुई और मोदी भारत के प्रधानमंत्री हुए।

विज्ञापन


इसके बाद अमर-उजाला ने कश्मीर और झारखंड के चुनाव परिणाम को लेकर भी भविष्यवाणी प्रकाशित की थी। चुनाव परिणाम ठीक उसी प्रकार आया जैसी भविष्यवाणी की गई थी। झारखंड में बीजेपी की सरकार बन गई।
विज्ञापन


लेकिन जैसा कश्मीर के लिए कहा गया था कि यहां सरकार बनाने की राह मुश्किल होगी। आज भी स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। कश्मीर में सरकार बनाने की राह में कई मुश्किलें खड़ी हैं। लेकिन भविष्यवाणी यह थी कि जो भी सरकार बनेगी उसमें बीजेपी शामिल होगी। अब इस भविष्यवाणी के सच होने का इंतजार कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल हम बात करते हैं कि दिल्ली चुनाव और केजरीवाल, किरणबेदी को लेकर अमर उजाला ने क्या भविष्यवाणी की थी। और यह भविष्यवाणी कितनी सच हुई।

किरण बेदी के बारे में कही थी यह बातें

Amar Ujala's Prediction about delhi election 2015 - Delhi election results

किरण बेदी की कुंडली से उनका भविष्य देखें तो पता चलता है कि 9 जून 1949 को दोपहर 2 बज कर 10 मिनट पर पंजाब के अमृतसर शहर में पैदा हुई किरण बेदी का जन्म कन्या लग्न में हुआ है।

कुंडली में लग्नेश बुध और नवमेश शुक्र का स्थान परिवर्तन एक विलक्षण राज-योग बना रहा है। किन्तु उनकी कुंडली में मंगल और शनि का परस्पर दृष्टि संबंध उनको अत्यधिक कठोर अनुशासन प्रिय और जिद्दी व्यक्ति भी बनता है, जो की उनके राजनीतिक करियर में आगे चल कर बाधा लाएगा।

वर्तमान में चल रही सूर्य-बुध-गुरु की विंशोत्तरी दशा शुभ है। किन्तु 5 फरवरी से शुरू हो रहे शनि प्रत्यंतर में उनको अपनी पार्टी के भीतर से विरोध का सामना करना पड़ेगा। शनि उनकी कुंडली में बाहरवें (हानि और अपमान) भाव में बैठ कर अष्टमेश मंगल से दृष्ट है। यह उनको राजनीति में विवादों में लाकर कुछ अड़चने पैदा करेगा। यह सभी सच हुई किरण बेदी काफी विवादों में रही और अभी यह दौर जारी रहेगा।

केजरीवाल के लिए क्या कहा था अमर उजाला ने

Amar Ujala's Prediction about delhi election 2015 - Delhi election results

अरविन्द केजरीवाल की कुंडली में किरण बेदी से कुछ अच्छी दशा लिए चल रही है। अरविन्द केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को सुबह 07 बज कर 30 मिनट पर हरियाणा के हिसार जिले में हुआ था। सिंह लग्न की उनकी कुंडली में गुरु-बुध-शनि की विंशोत्तरी दशा वर्तमान में चल रही है।

गुरु और बुध लग्न में दशमेश शुक्र के साथ एक अच्छे राज-योग में सम्मलित है। किन्तु प्रत्यंतर दशा-नाथ छठे भाव के स्वामी शनि के नीच राशि में होने से सवास्थ्य से संबंधित चिंता और विरोधियों से कष्ट दिख रहा है।

अरविन्द केजरीवाल की कुंडली में महादशा नाथ गुरु और अंतर-दशा नाथ बुध का प्रबल राजयोग उनको किरण बेदी के मुकाबले ज्योतिषीय दृष्टिकोण से मुख्यमंत्री-पद का बेहतर दावेदार बनाता है। अब स्थिति साफ है कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

सचिन मलहोत्रा/ज्योतिषी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed