फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   allahabad university will organize kala kumbh in maha kumbh

कला कुंभ में आप भी दिखा सकते हैं अपना हुनर

Sun, 20 Jan 2013 04:07 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Sun, 20 Jan 2013 04:07 PM IST
विज्ञापन
allahabad university will organize kala kumbh in maha kumbh

धर्म अध्यात्म के रस में डूबी संगम नगरी में केवल बाबाओं, अखाड़ों और कल्पवास करने वालों का ही जमावड़ा नहीं हो रहा, अपितु इस पवित्र धरती पर कलाकारों का भी महाकुंभ होगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग, राज्य ललित कला अकादमी सहित कई कला प्रेमी संस्थाओं की ओर से इस कलाकुंभ का आयोजन हो रहा है।

विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश स्तर के कलाकारों को महाकुंभ थीम पर पेंटिंग तैयार करनी होगी। संगम क्षेत्र में होने वाली कलाकारों की कार्यशाला में चित्रकारों, रचनाकारों और फोटोग्राफरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दृश्यकला विभाग की ओर से समय-समय पर शहर में होने वाले सांस्कृतिक, धार्मिक-आध्यात्मिक समारोहों के दौरान चित्रकला पर कार्यशाला के साथ प्रतियोगिता का आयोजन करता रहा है। संगम की रेती पर लगे महाकुंभ में इस बार इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय जैतली के प्रयास से एक बार फिर से कलाकारों का जमावड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कलाकार कुंभ पर आधारित अपनी पेंटिंग के साथ फोटोग्राफर नागा, साधु-संत और अखाड़ों के दुर्लभ फोटोग्राफ तैयार करेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए राज्य ललित कला अकादमी को भी भागीदारी करने के साथ सहयोग करने को कहा गया है।


डॉ. जैतली ने बताया कि कलाकुंभ फरवरी के पहले सप्ताह में आयोजित करने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान रचनाकारों को भी मंच देकर कुंभ से जुड़ी रचनाओं के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यशाला की समाप्ति पर पेंटिंग और फोटोग्राफी की प्रतियोगिता का भी आयोजन के साथ सभी चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed