{"_id":"633002b2-88e6-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"allahabad-maha-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ के आखिरी स्नान पर्व पर जुटेंगे 50 लाख श्रद्धालु","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
महाकुंभ के आखिरी स्नान पर्व पर जुटेंगे 50 लाख श्रद्धालु
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2013 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाकुंभ के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर प्रशासन खास सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन
मेले में पुलिस-पीएसी और आरएएफ केसाथ ही एटीएस के कमांडो मुस्तैद किए गए हैं।
एसएसपी महाकुंभ आरकेएस राठौर ने बताया कि महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर 50 लाख से भी ज्यादा स्नानार्थियों के आने की संभावना के मद्देनजर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।
वसंत पंचमी और माघी पूर्णिमा के बाद भीड़ की कमी को देखते हुए पैरा मिलिट्री फोर्स और आधे से ज्यादा पुलिस बल कुंभ मेले से हटा दिया गया था।
मगर हैदराबाद में बम धमाकों के बाद मेले में सुरक्षा के लिए फिर से फोर्स बुला ली गई। राठौर के अनुसार, महाकुंभ मेले में देश-दुनिया से आए सैलानियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगातार कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
यह स्नान पर्व शांति और सद्भाव के साथ गुजरे, इसके लिए तमाम प्रयास किए गए हैं। पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी, आरएएफ के साथ केंद्रीय और राज्य खुफिया शाखा के गुप्तचरों का मेले में जाल बिछा दिया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सुरक्षा के मोर्चे पर तो प्रशासन की रणनीति तो सफल रही पर ट्रैफिक संचालन में चूक से मौनी अमावस्या पर मेले और शहर में रेलवे जंक्शन पर भगदड़ की घटना ने खासी किरकिरी करा दी थी।