फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   akhilesh made investigation committee stampede at kumbh

कुंभ हादसे पर अखिलेश ने गठित की जांच कमेटी

Mon, 11 Feb 2013 12:02 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Mon, 11 Feb 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
akhilesh made investigation committee stampede at kumbh

कुंभ हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को फौरन घटनास्थल पर पहुंचने और स्थिति को संभालने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि बचाव व राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिए जाएं।

विज्ञापन


पूरे मामले की जांच के लिए राजस्व परिषद के अध्यक्ष जगन मैथ्यूज की अध्यक्षता कमेटी के गठन की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये व घायलों को एक-एक लाख रुपये की मदद की घोषणा की है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने इलाहाबाद प्रशासन व चिकित्सा विभाग को हिदायत दी है कि हादसे में घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। जो घायल रेलवे या अन्य किसी अस्पताल में भी स्वत: भरती हो गए हैं, उनका भी सरकार के खर्च पर इलाज कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग के अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने और स्थानीय प्रशासन से तालमेल करके अतिरिक्त बसों का इंतजाम करने का निर्देश दिया है, जिससे लोगों को घर भेजा जा सके। जो अधिकारी घर वापस लौट रहे है उनके लिए विशेष बसों का इंतजाम किया जाए।

अतिरिक्त रेलगाड़ियां चलाने का आग्रह
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व रेल मंत्री पवन बंसल से प्रदेश को अतिरिक्त रेलगाड़ियां मुहैया कराने का आग्रह किया है। साथ ही इलाहाबाद के प्रशासन से कहा है कि स्थानीय रेलवे के अधिकारियों से तालमेल स्थापित कर लोगों को घर भेजने का  इतंजाम कराएं।

अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह

मुख्यमंत्री ने कुंभ में मौजूद यात्रियों, प्रदेश व देश के लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ितों की मदद में सरकार कोई कोर-कसर नहीं उठा रखेगी।

अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजने का फैसला
राज्य के प्रमुख सचिव गृह आरएम श्रीवास्तव ने कहा कि उच्च अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। पुलिस महानिदेशक ए.सी. शर्मा ने बताया है कि घटनास्थल पर पीएसी की पांच अतिरिक्त कंपनियों को लगा दिया गया है। पीएसी के जवानों ने राहत कार्य भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा आपदा प्रबंधक की टीम भी वहां लगाई गई है।

कुंभ हादसे पर राज्यपाल, मुलायम मायावती दुखी
इलाहाबाद में कुंभ हादसे पर राज्यपाल बीएल जोशी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुख जताया है। राज्यपाल जोशी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।


पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए सरकार से हादसे के पीड़ितों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की मांग की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने भी घटना पर दु:ख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed