फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   akhadas are all together on issue of modi despite internal dispute

आपस की लड़ाई में मोदी मुद्दे पर साथ हैं अखाड़े

Wed, 06 Feb 2013 12:01 PM IST
महाकुंभ नगर/अनिल सिद्धार्थ
महाकुंभ नगर/अनिल सिद्धार्थ Updated Wed, 06 Feb 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
akhadas are all together on issue of modi despite internal dispute
पद को लेकर लंबे समय से आपस में भले ही वैरागी और संन्यासी अखाड़े आपस में भिड़े हों लेकिन पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी की उम्मीदवारी को लेकर ज्यादातर एकमत, एक साथ हैं। मोदी की योग्यता और उनकी नेतृत्व क्षमता को लेकर ज्यादातर अखाड़ा प्रतिनिधियों की राय एक जैसी है। मत-संप्रदाय और राजनीतिक हित-लाभ से परे होकर सभी मानते हैं कि मौजूदा परिस्थितियों में देश को मोदी जैसे व्यक्ति के नेतृत्व की जरूरत है।
विज्ञापन


वैरागियों के तीनों अनी अखाड़ों के प्रधानमंत्री महंत माधवदास के मुताबिक मोदी दूरदृष्टि वाले हैं। उनमें समाज तथा देश कल्याण सहित कुशल नेतृत्व की क्षमता है। ऐसा व्यक्ति यदि देश का नेतृत्व करता है तो बेहतर होगा। निर्मोही अनी अखाड़े के श्रीमहंत राजेंद्र दास ने तो यहां तक कहा कि देश की बड़ी आबादी मोदी को पहले ही देश प्रधानमंत्री मान चुकी है, अब अनुकूल स्थितियां बनाने की तैयारी हो रही है। वह तेज-तर्रार और बेहतर सोच वाले नेता है। निश्चित रूप से उन्हें देश का प्रधानमंत्री होना चाहिए।
विज्ञापन


निरंजनी अखाड़े के महंत आनंद गिरि ने एक कदम और बढ़कर कहा कि जिस तरह अमेरिका अब्राहम लिंकन को देखता था, उसी तरह मैं भारत के लिए नरेंद्र मोदी को देखता हूं। वह कुशल नेतृत्वकर्ता और अच्छी सोच वाले हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी में ऐसी ऊर्जा दिखती है कि वह देश का कल्याण कर सकते हैं। देश का नेतृत्व अच्छे हाथों में जाना सुखद है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी छवि बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्नि अखाड़े के सचिव श्रीमहंत कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि यदि देश की जनता मोदी को प्रधानमंत्री बनाती है तो उन्हें संतों का भी आशीर्वाद है लेकिन उन्हें देश की सर्वधर्म समभाव परंपरा के निर्वाह का संकल्प लेना होगा। पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत दुर्गादास ने सीधे तौर पर उनका नाम तो नहीं लिया लेकिन यह जरूर कहा कि अच्छे कार्य करने वाले को सभी अच्छा कहते हैं, मैं भी अच्छा कह रहा हूं। राजनेता जनता का सेवक होता है, वह उसी भावना से उसे निर्वाह करे तो बेहतर होगा।

निर्मल पंचायती अखाड़े के महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री ने नरेंद्र मोदी को अच्छी सोच वाला बताया। कहा कि उन जैसा अच्छा व्यक्ति आएगा तो देश का भला ही होगा। वह विकास की बात करते हैं और बेहतर सोच रखते हैं। भ्रष्टाचार से डूबे देश के कल्याण के लिए ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले व्यक्ति की जरूरत है।


दो शंकराचार्यों का आशीर्वाद
मोदी को प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के लिए दो शंकराचार्यों का भी आशीर्वाद भी मिल गया है। कांचीकामकोटि के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती ने कहा है कि मोदी में कतई धार्मिक पक्षपात नहीं है और वह प्रधानमंत्री के लिए सबसे उपयुक्त हैं। शंकराचार्य वासुदेवानंद ने भी साफ कहा कि मोदी उनके पास पहुंचेंगे तो जरूर आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed