फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   2014 rahu transit in virgo effect on zodiac sign

राहु आ रहे कन्या राशि में, किस राशि के लिए कैसा है प्रभाव

Tue, 08 Jul 2014 12:16 PM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
2014 rahu transit in virgo effect on zodiac sign

राहु महाराज 12 जुलाई को तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में राहु महाराज अगले 18 महीने तक रहेंगे। कन्या राशि का स्वामी बुध राहु के मित्र हैं। एक मत के अनुसार राहु भी कन्या राशि का स्वामी है।

विज्ञापन


ऐसे में कन्या राशि में बैठा राहु कुल मिलाकर अनुकूल फल देगा। ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती हैं कि जिनकी कुण्डली में राहु अनुकूल है उन्हें राहु पहले से अधिक शुभ फल देगा। हलांकि अलग-अलग राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

मेष राशि पर राहु का प्रभाव

2014 rahu transit in virgo effect on zodiac sign
राहु का यह गोचर आपके लिए बीते गोचर की अपेक्षा अधिक अनुकूल रहेगा। इस दौरान नौकरी में पदोन्नति एवं सहकर्मियों से सहयोग में वृद्घि होगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आय में वृद्घि होगी।

पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। इन दिनों जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। काफी समय अटके और अधूरे कार्य इस गोचरवधि में पूरे होंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में अनुकूलता रहेगी।

वृष राशि पर राहु का प्रभाव

2014 rahu transit in virgo effect on zodiac sign

इस गोचरवाधि में आपको सेहत के प्रति अधिक सजग और सावधान रहना होगा। इन दिनों आपको उग्रता और जल्दबाजी से बचना चाहिए। पारिवारिक मामलों में आपसी तालमेल बनाए रखना आपके हित में रहेगा।

आर्थिक मामलों में भी राहु आ यह गोचर अनुकूल नहीं है। इन दिनों आपके व्यय बढ़ेंगे। मान-सम्मान की हानि की संभावना है, समझदारी से काम लें। शेयर की खरीद बिक्री से लाभ मिल सकता है। लेकिन कोई बड़ा जोखिम न लें।

विज्ञापन

मिथुन राशि वालों का खर्च बढ़एगा राहु

2014 rahu transit in virgo effect on zodiac sign

मिथुन राशि वालों के लिए राहु का यह गोचर अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा में लापरवाही से बचें। इन दिनों आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा। काम में किसी से सहयोग की अपेक्षा न रखें, समय पर अपना काम पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा कष्ट हो सकता है।

माता-पिता की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी तनाव बढ़ेगा। इन दिनों खर्च पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें क्योंकि खर्च में वृद्घि होगी।

कारोबार में विस्तार की योजना बना रहे हैं तो संभलकर काम करें। छात्रों को भी इन दिनों काफी मेहनत करनी होगी।

कर्क राशि पर राहु की रहेगी कृपा

2014 rahu transit in virgo effect on zodiac sign

आपकी राशि वालों के लिए राहु का गोचर शुभ फलदायी है। मानसिक तनाव और उलझनों से राहत मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के प्रयास सफल होंगे।

अधूरे कार्य इस गोचरावधि में पूरे होंगे। समय-समय पर भाग्य का सहयोग भी आप प्राप्त कर सकेंगे। भाईयों से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी पेशा में उन्नति होगी। आजीविका के लिए प्रयास करने वालों को कामयाबी मिलेगी।

सिंह राशि पर राहु का असर

2014 rahu transit in virgo effect on zodiac sign

सिंह राशि वाले व्यक्ति आकस्मिक समस्याओं से परेशान रह सकते हैं। मानसिक तनाव और चिंता बनी रहेगी। सेहत के मामले में लापरवाही से बचना उचित रहेगा।

पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल की कमी रहेगी। व्यय बढ़ेगा, बचत में कमी से परेशान हो सकते हैं। नौकरी करने वालों के कार्यालय में संयम और सावधानी से काम करना होगा।

अधिकारियों एवं सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखने में आपका भला है। व्यवसायी अपने कारोबार विस्तार संबंधी कोई बड़ा निर्णय नहीं लें।

कन्या राशि के लिए कैसा है राहु का आना?

2014 rahu transit in virgo effect on zodiac sign

राहु जिस राशि में होता है उस पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। इन दिनों आपकी मानसिक उलझन बढ़ेगी। अकारण चिंता और रहस्यमयी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

इन दिनों आपके करीबी लोग भी साथ नहीं देंगे इसलिए किसी से सहयोग की उम्मीद न रखें। आकस्मिक खर्चों में वृद्घि होगी। संचित धन भी खर्च करना पड़ सकता है।

इस गोचरावधि में अनचाहा स्थानांतरण भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मनमुटाव संभव है।

तुला राशि पर राहु की मेहरबानी

2014 rahu transit in virgo effect on zodiac sign

राहु जिस राशि में होता है उस पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। इन दिनों आपकी मानसिक उलझन बढ़ेगी। अकारण चिंता और रहस्यमयी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

इन दिनों आपके करीबी लोग भी साथ नहीं देंगे इसलिए किसी से सहयोग की उम्मीद न रखें। आकस्मिक खर्चों में वृद्घि होगी। संचित धन भी खर्च करना पड़ सकता है।

इस गोचरावधि में अनचाहा स्थानांतरण भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मनमुटाव संभव है। कानूनी मामलों में उलझने से बचें।

वृश्चिक राशि पर राहु का शुभ प्रभाव

2014 rahu transit in virgo effect on zodiac sign

राहु का कन्या राशि में गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ फलदायी है। इन दिनों आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर होगी।

इन दिनों आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। माता-पिता एवं परिजनों के बीच तालमेल बढ़ेगा।

धनु राशि वालों के खर्च बढ़ाएंगे राहु

2014 rahu transit in virgo effect on zodiac sign

स्वास्थ्य एवं पारिवारिक जीवन की दृष्टि से राहु का यह गोचर आपके लिए मिला जुला रहेगा। माता-पिता से तालमेल बनाए रखें अन्यथा आपसी मतभेद भी संभव है।

आर्थिक मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आकस्मिक खर्च की संभावना बनी रहेगी। संपत्ति संबंधी मामलों में कोई बड़ा फैसला नहीं लें। नौकरी पेशा लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों एवं सहयोगियों से सहयोग में कमी रहेगी।

मकर राशि पर राहु के गोचर का प्रभाव

2014 rahu transit in virgo effect on zodiac sign

इस गोचरावधि में स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक मामलों में संभलकर चलने की जरूरत है। लालच में किसी प्रकार का जोखिम नहीं लें, नुकसान हो सकता है। इन दिनों उधार लेन-देन से बचें।

कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग नहीं मिलने से तनाव बढ़ सकता है। भाग्य के सहयोग में कमी रहेगी, जिससे किसी भी काम में सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। पारिवारिक मामलों में तनाव और संतान पक्ष से चिंता हो सकती है। सलाह है कि कानूनी मामलों में जोखिम न लें।


राहु का गोचर कुंभ पर असर

2014 rahu transit in virgo effect on zodiac sign

कुंभ राशि वालों को राहु का यह गोचर अनजाना भय दे सकता है। इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी मामलों में भी आपको परेशानी हो सकती है। आकस्मिक खर्च बढ़ेंग और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

किसी निकट संबंधी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा। अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। नौकरी में अनचाहा स्थानांतरण हो सकता है।

अधिकारियों से तालमेल में कमी रहेगी। जो लोग विदेश में कैरियर बनाने की सोच रहे हैं उन्हें प्रयास करना चाहिए, सफलता मिल सकती है।

मीन राशि की राह कठिन करेगा राहु

2014 rahu transit in virgo effect on zodiac sign

इन दिनों आपको अपने परिवारिक मामलों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण परेशान हो सकते हैं।

आकस्मिक खर्च के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। आर्थिक निवेश में सावधानी बरतना आपके हित में रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें अन्यथा परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed