फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   2014 mahashivratri yoga astrology

इस साल महाशिवरात्रि है बहुत ही खास, बने हैं कई दिव्य योग

Tue, 25 Feb 2014 11:48 AM IST
Updated Tue, 25 Feb 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
2014 mahashivratri yoga astrology

महाशिवरात्रि भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह का दिन माना जाता है। शिव पुराण में यह भी उल्लेख मिलता है कि महाशिवरात्रि की रात ही भगवान शिव प्रकट हुए थे।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि ही वह दिन है जब भगवान शिव ने सागर मंथन से निकले हालाहल विष को पीकर सृष्टि की रक्षा की थी। इसदिन ही भगवान शिव का नाम नीलकंठ पड़ा था।

इस साल महाशिवरात्रि पर वही दिव्य योग फिर से बन रहा है जैसा महाशिवरात्रि पर शिव के प्रकट होने और विवाह के दिन बना था।

गजब संयोग शिव के साथ विष्णु भी होंगे प्रसन्न

2014 mahashivratri yoga astrology

महाशिवरात्रि इस वर्ष गुरुवार के दिन है। गुरुवार गुरु यानी भगवान विष्णु की पूजा का दिन है। ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती हैं कि महाशिवरात्रि और गुरुवार का संयोग बहुत ही शुभ फलदायी है।

इस अवसर पर भगवान शिव की पूजा से सुख-समृद्घि और पुण्य लाभ एक साथ प्राप्त किया जा सकता है। जो व्यक्ति भूमि, भवन एवं वाहन खरीदाना चाहते हैं उनके लिए यह शुभ योग है। नया कारोबार एवं नए संबंधों के लिए भी यह महाशिवरात्रि उत्तम है।


विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रहों की विशेष स्थिति बनी है

2014 mahashivratri yoga astrology

शिवरात्रि को ज्ञानपर्व माना गया है। जिस प्रकार दीपावली लक्ष्मी प्राप्ति का योग बनाती है उसी प्रकार महारात्रि शक्ति के योग के लिये जानी गयी है। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर शिव पार्वती योग बन रहा है। यह बहुत ही शुभ योग माना गया है।

इस योग को शिवशक्ति और शंभूसती योग भी कहा जाता है। करीब 500 साल के बाद महाशिवरात्रि पर ग्रहों की विशेष स्थिति बनी है जिससे यह योग बना है।

विज्ञापन

इन चार राशियों के लिए खास है महाशिवरात्रि

2014 mahashivratri yoga astrology

डॉ मिश्रपुरी के अनुसार, महा शिवरात्रि की अर्द्धरात्रि में विशेष पूजा का विधान है। चार पहर पूजा करते हुए पहले प्रहर में दूध से, द्वितीय प्रहर में गन्ने के रस से, तृतीय प्रहर में गिलोय में तथा चतुर्थ प्रहर में गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए।

महाशिवरात्रि मेष, वृश्चिक, मिथुन और कन्या राशियों के लिये अत्यधिक फलदायी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed