फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   UP Election 2022: What can do if your name is not in the voter list? Read the Election Commission told how you will be able to vote

UP Election 2022 : मतदाता सूची में नाम नहीं है तो क्या करें? पढ़िए चुनाव आयोग ने क्या तरीका बताया

Sat, 08 Jan 2022 12:23 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 08 Jan 2022 12:23 PM IST
सार

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का आज एलान हो जाएगा। चुनाव आयोग ने पिछले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेस कर चुनाव से जुड़े कुछ बदलावों के बारे में बताया था। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग ने कहा कि सभी राजनीतिक दल समय पर चुनाव के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022: What can do if your name is not in the voter list? Read the Election Commission told how you will be able to vote
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग आज दोपहर साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसमें पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान हो सकता है। इससे पहले बीते गुरुवार आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया था कि अब तक 15.02 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं की सूची तैयार हो चुकी है। पांच जनवरी को मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई। आयोग ने कहा, हमारा उद्देश्य है कि कोई भी मतदाता वोट करने से वंचित नहीं रहे। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग के मुताबिक, अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 52.8 लाख नए मतदाताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 23.92 लाख पुरुष और 28.86 लाख महिला मतदाता हैं। आयोग के मुताबिक, नए मतदाताओं में 19.89 लाख युवा मतदाता हैं यानी इनकी उम्र 18-19 साल हैं। पिछली बार के मुकाबले आठ गुना ज्यादा हैं। पहली बार महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से अधिक हुई है। चुनाव आयोग ने कहा कि  2017 में लिंगानुपात 839 था यानी एक हजार पुरुषों पर 839 महिला वोटर थीं। इस बार यह बढ़कर 868 हो गया है। पांच लाख महिला वोटर्स की संख्या में इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश में इस वक्त 10 लाख 64 हजार 267 दिव्यांग मतदाता हैं।
विज्ञापन


आयोग ने आगे यह भी साफ किया कि अगर मतदाताओं की अंतिम सूची में किसी का नाम नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप नॉमिनेशन के आखिरी दिन तक इसके लिए क्लेम कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच जनवरी से पहले कैसे वोटर्स लिस्ट में नाम दर्ज कराएं? 
  • आप चुनाव आयोग की वेबसाइट www.eci.nic.in पर जाएं 
  • इसके बाद ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें 
  • आप साइन अप मेन्यू पर क्लिक करें यहां आपको यूजर नेम और पासवर्ड बनाना पड़ेगा 
  • इसके बाद अपनी फोटो और पते के प्रमाण के तौर पर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अगर आप किसी वजह से चुनाव आयोग की वेबसाइट पर फोटो अपलोड नहीं कर पा रहे हैं तो बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क कर उसे दस्तावेज जमा कर सकते हैं। 

पांच जनवरी के बाद क्या करें? 
  1. मतदाता सूची में नाम न आने पर आप अपने जिले के निर्वाचन केंद्र में संपर्क करें
  2. यहां फॉर्म-6 भरकर अन्य दस्तावेजों के साथ जमा कर दीजिए
  3. फॉर्म-6 आप चुनाव आयोग की वेबसाइट  www.eci.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed