फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   togadia attacks attacks pm narendra modi on second day of Indefinite fast

अनशन पर प्रवीण तोगड़िया, मोदी सरकार पर साधा निशाना

Thu, 19 Apr 2018 09:59 AM IST
एजेंसी, अहमदाबाद
एजेंसी, अहमदाबाद Updated Thu, 19 Apr 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
togadia attacks attacks pm narendra modi on second day of Indefinite fast

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व नेता तोगड़िया ने अपने अनिश्चितकालीन उपवास के दूसरे दिन नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। तोगड़िया ने मोदी सरकार से भाजपा के राम मंदिर, समान नागरिक संहिता और अनुच्छेद 370 के बारे में अपना वादा पूरा करने को कहा।

विज्ञापन


उपवास स्थल पर अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए तोगड़िया ने कहा कि भाजपा सरकार को जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इच्छा का सम्मान करते हुए राम मंदिर, समान नागरिक संहिता और अनुच्छेद 370 संबंधी अपने वादे को पूरा करना चाहिए। 62 वर्षीय फायरब्रांड नेता ने कहा, ‘आपके पास सदन में बहुमत है, मुखर्जी के सम्मान के लिए कुछ ठोस कदम उठाइए।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, वह चाहते हैं कि मोदी सरकार को देशभर में गोहत्या पर रोक लगाने के लिए कानून लाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि तोगड़िया राम मंदिर, गोहत्या पर प्रतिबंध, समान नागरिक संहिता, कश्मीरी पंडितों को फिर से बसाने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed