फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Telangana assembly elections 2018: No need to take owaisi seriously says congress

तेलंगाना चुनाव: कांग्रेस ने किया ओवैसी पर पलटवार, कहा- गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं

Wed, 21 Nov 2018 11:33 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Wed, 21 Nov 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
Telangana assembly elections 2018: No need to take owaisi seriously says congress
अभिषेक मनु सिंघवी
तेलंगाना की राजनीति हर रोज नए करवट ले रही है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं बयानबाजी का खेल तेज होता जा रहा हैं। ताजा मामला असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस के बीच छिडे़ जुबानी जंग का है। कांग्रेस ने तेलंगाना में अपने एक उम्मीदवार पर एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा रिश्वत की पेशकश के आरोप को लेकर उन पर पलटवार किया और कहा कि हैदराबाद के सांसद एवं उनकी पार्टी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा कि मैं यह बात स्पष्ट रूप से करना चाहता हूं कि हमें ओवैसी और उनकी पार्टी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्या ऐसे व्यक्ति का कोई जवाब देना चाहिए जिसके पास भाजपा हमेशा जाती है, जब भी उसको वोटों की जरुरत पड़ती है या जो वह खुद बीजेपी का दरवाजा खटखटाता है जब उनको और चीजों की जरुरत पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि निर्मल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ने हैदराबाद में टीआरएस के पक्ष में अपनी रैली रद्द करने की एवज में उन्हें 25 लाख रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की हालांकि कांग्रेस नेता ने इस आरोप का खंडन किया है। 


सोमवार रात पार्टी द्वारा निर्मल में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि ए महेश्वर रेड्डी ने एआईएमआईएम के एक नेता को फोन किया और उनसे कहा कि यदि वे इस सभा को आयोजित होने से रोकेंगे तो उनकी पार्टी को 25 लाख रुपये मिल सकते हैं। हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ने दावा किया कि उनके पास इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed