{"_id":"613d3df00cefd178eb02d586","slug":"rss-will-comment-only-after-the-government-decision-on-allocation-of-namaz-room-in-jharkhand-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : नमाज कक्ष के आवंटन पर सरकार के फैसले के बाद ही टिप्पणी करेगा संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : नमाज कक्ष के आवंटन पर सरकार के फैसले के बाद ही टिप्पणी करेगा संघ
Sun, 12 Sep 2021 05:08 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, धनबाद।
एजेंसी, धनबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 12 Sep 2021 05:08 AM IST
सार
नमाज के लिए अलग से कमरा आवंटन किए जाने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी कार्यकर्ता इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड विधानसभा में ‘नमाज’ कक्ष के आवंटन पर विवाद को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कहा कि इस मामले में वह सरकार के निर्णय के बाद ही कोई टिप्पणी करेगा।
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत के तीन दिवसीय दौरे की मीडिया को जानकारी देते हुए झारखंड सह प्रांत कार्यवाह राकेश लाल ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि विधानसभा ने कमरे के आवंटन पर एक समिति का गठन किया है। ऐसा लगता है कि सरकार अपना निर्णय बदल देगी। सरकार के फैसले के बाद ही आरएसएस इस मुद्दे पर टिप्पणी करेगा।
विज्ञापन
बता दें कि नमाज कक्ष के आवंटन के बाद विरोध होने परे विधानसभा ने एक सर्वदलीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही सरकार आवंटन को लेकर फैसला करेगी।
विज्ञापन