फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi RIMS did not allow Tejashwi Yadav to meet his father lalu prasad yadav

तेजस्वी यादव को लालू से मिलने से रोका, पुलिस से काफी देर तक हुई कहासुनी 

Sun, 07 Apr 2019 08:10 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अजय सिंह Updated Sun, 07 Apr 2019 08:10 AM IST
विज्ञापन
Ranchi RIMS did not allow Tejashwi Yadav to meet his father lalu prasad yadav
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार को रांची के रिम्स में इलाजरत अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल प्रशासन ने उन्हें लालू से मिलने की अनुमति नहीं दी। जिला प्रशासन ने कहा कि तेजस्वी ने आने में काफी देर कर दी। इस वजह से उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी गई। इसको लेकर काफी देर तक पुलिस और तेजस्वी बीच कहासुनी चलती रही। अस्पताल प्रशासन के इनकार कर देने के बाद भी तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने की बात पर अड़े रहे। 

विज्ञापन


वहीं इस पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने आरोप लगाया है कि रांची जेल प्रशासन तेजस्वी यादव को अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात नहीं करने दे रहा है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए शिवानंद तिवारी ने कहा कि तेजस्वी शनिवार को अपने पिता से मिलने रांची पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खबर मिल रही है कि प्रशासन उन्हें मिलने की इजाजत नहीं दे रहा है। प्रशासन का कहना है कि तेजस्वी ने आने में देर कर दी। ऐसे में उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवानंद तिवारी ने कहा कि काफी दिनों के बाद तेजस्वी अपने पिता से मिलने गए हैं। यह बिलकुल तानाशाही और अमानवीय मनोवृत्ति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि एक बेटा अपने पिता से मुलाकात के लिए निर्धारित दिन को भी नहीं मिल सकता है। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन का रवैया ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed