फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Now rajasthan government school children wear blue instead brown shirts

अब नीली की जगह कत्थई रंग की शर्ट पहनेंगे राजस्थान के सरकारी स्कूल के बच्चे

Thu, 16 Feb 2017 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,जयपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
Now rajasthan government school children wear blue instead brown shirts

राजस्थान के सरकारी स्कूल के बच्चे इस साल शुरू होनेवाले नए सत्र से नए रंग-रूप में नजर आएंगे। वे नीली की जगह कत्थई रंग की शर्ट और खाकी की जगह हल्के भूर रंग का पेंट पहनकर स्कूल पहुंचेंगे। राजस्थान सरकार ने नई यूनिफॉर्म को अलगे सत्र से लागू करने का फैसला कर लिया है। शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि राज्य सरकार अगले सत्र से स्कूल की यूनिफार्म भी बदलने जा रही है।

विज्ञापन


अब कत्थई और हल्के भूरे रंग की यूनिफार्म स्कूलों में लागू की जाएगी। यूनिफॉर्म बदलने के साथ ही विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति गंभीरता लाने के लिए इसी सत्र में पांचवी बोर्ड की परीक्षा आयोजित की जाएगी। राजस्थान के 27 हजार प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप एवं तीन लाख बालिकाओं को साईकिल का वितरण शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले तीन सालों में सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ा है। सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। कुछ समय में नए शिक्षकों को भी नियुक्ति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार शीघ्र ही शिक्षा विभाग के नियमों में भी बदलाव करने जा रही है, जिन्हें शिक्षा नियम 2017 के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed