फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   New possibilities waiting for Investors in India says PM Modi

Global Investors Summit Indore: निवेश की नई संभावनाएं कर रहीं इंतजार, इन्वेस्टर्स समिट में बोले पीएम

Wed, 11 Jan 2023 06:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला ब्यूरो. इंदौर
अमर उजाला ब्यूरो. इंदौर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 11 Jan 2023 06:57 PM IST
सार

  • मोदी बोले-  विकसित भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी 
  • आगामी चार-पांच साल में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा
  • मुख्यमंत्री चौहान ने दिया भरोसा- उद्योगों के लिए 24 घंटे में आवंटित करेंगे जमीन 
  • गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी भी रहे मौजूद 

विज्ञापन
New possibilities waiting for Investors in India says PM Modi
पीएम मोदी ने आज इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का वर्चुअली उद्घाटन किया - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का बुधवार को वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने मौजूद उद्योगपतियों से आग्रह किया कि मध्यप्रदेश और भारत में नई संभावनाएं उनका इंतजार कर रही हैं। भारत की आजादी का अमृत काल शुरू हो चुका है। सभी पूरी गति से विकसित भारत के निर्माण में जुटे हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश का सामर्थ्य और संकल्प निर्णायक भूमिका निभाएगा। आस्था, अध्यात्म से लेकर पर्यटन तक और कृषि, शिक्षा से लेकर दक्षता संवर्धन तक मध्यप्रदेश अजब भी है, गजब भी है और सजग भी। विकसित भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है।  

विज्ञापन


इन्वेस्टर्स समिट में गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि हर भारतीय ही नहीं, दुनिया की हर संस्था, दुनिया का हर विशेषज्ञ भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था को वैश्विक अर्थव्यवस्था में चमकते सितारे की तरह देख रहा है। हमारे मजबूत मैक्रो-इकोनॉमिक फंडामेंटल्स दुनिया का नेतृत्व करने में सक्षम हैं। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। अगले चार-पांच साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। यह वैश्विक पटल पर भारत का दशक नहीं, बल्कि भारत की शताब्दी है।

विज्ञापन

निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र है भारत

New possibilities waiting for Investors in India says PM Modi
समिट के शुभारंभ सीएम शिवराज सिंह ने किया दीप प्रज्जवलित, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल व अन्य अतिथि मौजूद रहे - फोटो : amar ujala
मोदी ने कहा कि विश्वभर के निवेशकों के लिए भारत आकर्षण का केंद्र है। इसका कारण है उनका भारत में अदम्य विश्वास। भारत में सशक्त प्रजातंत्र है, युवा शक्ति है, राजनैतिक स्थिरता है। तेजी से निर्णय लेने की क्षमता है। ईज ऑफ लिविंग है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस है। भारत रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म के मार्ग पर चल रहा है। भारत में विकास की अभूतपूर्व गति है। 2014 से हम तेज गति से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।

नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम से जुड़ा है एमपी
मोदी ने कहा कि भारत में निवेश के लिए हर आवश्यक सुविधा है। नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम है, जिससे मध्यप्रदेश भी जुड़ा है। श्रम कानूनों को सरल किया गया है। पाबंदियों को हटाया गया है। आधुनिक और मल्टी-मॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर है। बीते आठ साल में हमारे राष्ट्रीय राजमार्ग बनने की गति दोगुनी हो गई है। पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का राष्ट्रीय प्लेटफार्म है। निजी क्षेत्र के दरवाजे रक्षा, खनिज, अंतरिक्ष विज्ञान क्षेत्रों के लिए भी खोल दिए गए हैं। ये सब हमारी विकास की गति को तेज करेंगे। मेक इन इंडिया को नई ताकत प्रदान करेंगे।

शिवराज बोले- मैं सीईओ की तरह उपलब्ध हूं, उद्योगों को 24 घंटे में देंगे जमीन 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2026 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की बात कही है। इसमें मध्यप्रदेश का योगदान 550 अरब डॉलर से कम नहीं होगा। प्रदेश में 300 से अधिक औद्योगिक क्षेत्र हैं। अनेक फूड पार्क, प्लास्टिक पार्क हैं और अब मेडिकल डिवाइसेस पार्क भी विकसित हो रहे हैं। निवेशक खुद यह मानने लगे हैं कि मध्यप्रदेश निवेश की दृष्टि से अनुकूल है। मैं मध्यप्रदेश के सीईओ के रूप में सदैव उपलब्ध हूं। हर सोमवार को उद्योगपतियों से भेंट के लिए समय तय किया है। जमीन की मांग हम 24 घंटे में पूरी करेंगे। प्रदेश में जमीन की पर्याप्त उपलब्धता है। इसे प्राथमिकता से औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए बनाए गए लैंड बैंक में लगभग दो लाख एकड़ भूमि उपलब्ध है। मध्यप्रदेश में 25 हजार मेगावाट से अधिक बिजली का उत्पादन हो रहा है।   

भारत नेतृत्व की स्थिति में : संतोखी 

New possibilities waiting for Investors in India says PM Modi
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मौजूद विशिष्ट मेहमान - फोटो : amar ujala
सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने कहा कि भारत में अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कार्य हो रहा है। भारत नेतृत्व की स्थिति में है। सूरीनाम भारत के साथ विभिन्न क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग करेगा।

गुयाना भी औद्योगिक विकास में भागीदार बनेगा : अली
गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने कहा कि वे इंदौर शहर की स्वच्छता और सुंदरता का उन्हें प्रत्यक्ष अनुभव हुआ। इन विशेषताओं के कारण मध्यप्रदेश में अनेक उद्योग आ रहे हैं। गुयाना भी औद्योगिक विकास में भागीदार बनेगा।  
विज्ञापन

उद्योगपतियों ने मध्यप्रदेश के बारे में यह कहा-

New possibilities waiting for Investors in India says PM Modi
उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला - फोटो : amar ujala
  • आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम ने कहा कि मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति प्रदेश को निवेश की दृष्टि से सभी रूप से उपयुक्त बनाती है। हमारे समूह के प्रदेश से ऐतिहासिक संबंध है। समूह का 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रदेश में है। औद्योगिक नीति तथा स्टार्टअप भविष्य में निवेश की दृष्टि से उपयुक्त हैं।
  • एक्ससेंचर की रीता मेनन ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में प्रदेश की पहल सराहनीय है। रिसर्च एंड डेवलपमेंट क्षेत्र में उपयुक्त वातावरण विकसित करने की आवश्यकता है।
  • जेएसडब्ल्यू ग्रुप के पार्थ मित्तल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमें प्रदेश में निवेश के लिए प्रेरित किया है। हमारे समूह की प्रदेश में 4500 करोड़ रूपये के निवेश की योजना है। पन्ना में सीमेंट प्लांट और पीथमपुर में 1500 करोड़ की लागत से पेंट की इकाई लगाई जा रही है।
  • रिलायंस ग्रुप के निखिल मेसवानी ने कहा कि दिसंबर 2023 तक प्रदेश की सभी तहसीलों में 5जी की सुविधा उपलब्ध करा देंगे। रिलायंस ग्रुप राज्य में अब तक 22 हजार 500 करोड़ का निवेश कर चुका है तथा 40 हजार करोड़ के निवेश की योजना है।
  • बजाज फिनसर्व के संजीव बजाज ने कहा कि बजाज समूह का भविष्य मध्यप्रदेश के भविष्य से जुड़ा है। हम प्रदेश के सामान्य व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए समर्पित हैं।
  • अवादा ग्रुप के विनीत मित्तल ने कहा कि प्रदेश में टैलेंट पूल की सुविधा उपयुक्त है। देश के सभी भागों से आवागमन सुविधा है। प्रदेश का वातावरण भी लोगों को आकर्षित करता है। हमारे समूह ने यहां निवेश का निर्णय लिया है।
  • अडानी ग्रुप के प्रणव अडानी ने कहा कि अडानी समूह 60 हजार करोड़ रूपये का निवेश करने जा रहा है। समूह धार, गुना, दमोह, उज्जैन और इंदौर में फूड पार्क लगाएगा। सीमेंट और ऊर्जा के क्षेत्र में समूह योजनाएं लॉन्च करेंगे।  
  • गोदरेज समूह के नादिर गोदरेज, फोर्स ग्रुप के फिरोदिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed