फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Liquor prohibition in Bihar: a truck laden with liquor overturned in a ditch, people looted

बिहार में शराबबंदी: शराब से लदा ट्रक खाई में पलटा, लोगों ने मचा दी लूट

Wed, 29 Dec 2021 05:47 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: Amit Mandal Updated Wed, 29 Dec 2021 05:47 PM IST
सार

इस घटना में ड्राइवर और कंडक्टर कूदकर फरार हो गए, जबकि एक वृद्ध ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया।

विज्ञापन
Liquor prohibition in Bihar: a truck laden with liquor overturned in a ditch, people looted
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी का कैसा असर है इसकी बानगी बुधवार को नजर आ गई। जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार की अल सुबह पतनेश्वर चौक के पास अवैध शराब लदा एक ट्रक 20 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती तब तक कई लोगों ने शराब लूट ली। बाद में पहुंची पुलिस ट्रक से शराब निकालकर थाने लाई।  

विज्ञापन


इस घटना में ड्राइवर और कंडक्टर कूदकर फरार हो गए, जबकि एक वृद्ध ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। खबरों के मुताबिक, एसपी प्रमोद कुमार मंडल को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की खेप कटौना, मलयपुर के रास्ते जाने वाली है। सूचना के आधार पर मलयपुर थाना की पुलिस ने कटौना बायपास मोड़ पर बैरियर लगाकर सभी वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने इस ट्रक को रुकवाने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन


ट्रक बैरियर को तोड़ते हुए जमुई की ओर भागने लगा जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा शुरू कर दिया। लेकिन ट्रक की रफ्तार तेज होने की वजह से पतनेश्वर चौक पर ट्रक घुमावदार मोड़ में फंस गया और अनियंत्रित होकर वृद्ध को ठोकर मारते हुए एक एक पेड़ में टकराकर 20 फीट गहरी खाई में पलट गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने शराब लूटनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed