फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand State Minority Commission panel team to probe into mob lynching case

Jharkhand: मॉब लिंचिंग केस की जांच करेगी झारखंड अल्पसंख्यक आयोग की टीम; सरायकेला-खरसावां जिले में हुई थी घटना

Sun, 05 Jan 2025 10:57 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 05 Jan 2025 10:57 PM IST
सार

झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि जेएसएमसी मामले की जांच के लिए एक जांच दल गठित करेगी और घटनास्थल का दौरा करेगी, एक-दो दिन में पीड़ित के परिजनों और जिला पुलिस से घटना का ब्योरा जुटाएगी और इस संबंध में अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी लेगी। 

विज्ञापन
Jharkhand State Minority Commission panel team to probe into mob lynching case
झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग - फोटो : jsmc.co.in

विस्तार

झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग (जेएसएमसी) ने रविवार को कहा कि आयोग 8 दिसंबर को सरायकेला-खरसावां जिले में एक व्यक्ति की कथित मॉब लिंचिंग की जांच के लिए जल्द ही एक जांच दल का गठन करेगा। ऑल इंडिया माइनॉरिटी वेलफेयर फ्रंट के प्रवक्ता सरफराज हुसैन की तरफ से पत्र लिखकर आदित्यपुर में शेख ताजुद्दीन की कथित मॉब लिंचिंग की न्यायिक जांच की मांग किए जाने के बाद जेएसएमसी ने इस घटना का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


लोगों की पिटाई से घायल ताजुद्दीन की हुई थी मौत
सरफराज हुसैन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मृतक के परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिए जाने की भी मांग की। आदित्यपुर थाना अंतर्गत सपरा में लोगों के एक समूह की तरफ से कथित तौर पर पीटे जाने के बाद ताजुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए आयोग गठित करेगा एक दल- खान
जेएसएमसी के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि आयोग ने हुसैन से पत्र मिलने के तुरंत बाद घटना का संज्ञान लिया है। हिदायतुल्लाह खान ने बताया कि 26 दिसंबर को जेएसएमसी ने इस संबंध में सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि जेएसएमसी मामले की जांच के लिए एक जांच दल गठित करेगी और घटनास्थल का दौरा करेगी, एक-दो दिन में पीड़ित के परिजनों और जिला पुलिस से घटना का ब्योरा जुटाएगी और इस संबंध में अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी कर रहे जांच, पैनल को सौंपी जाएगी रिपोर्ट- एसपी
मामले में जिला एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि सरायकेला के उपमंडल पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और उनकी रिपोर्ट पैनल को सौंपी जाएगी। हालांकि, उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते चार आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। एसपी ने बताया कि घटना के करीब एक सप्ताह बाद ताजुद्दीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed