फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand High Court fines NCB for putting man behind bars in false case

Jharkhand: झूठे मामले में एक शख्स ने आठ साल तक काटी जेल, अब झारखंड हाईकोर्ट ने एनसीबी पर ठोका जुर्माना

Sat, 09 Sep 2023 10:15 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 09 Sep 2023 10:15 PM IST
सार

झारखंड हाईकोर्ट ने एक व्यक्ति को झूठे मामले में आठ साल तक जेल में रखने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पर आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
Jharkhand High Court fines NCB for putting man behind bars in false case
Jharkhand High Court - फोटो : Social Media

विस्तार

एक कहावत है कि 'जिंदगी का हर एक पल कितना कीमती होता है उसको जानने के लिए जेल में बैठे इंसान से पूछो' और सोचो कि एक व्यक्ति को झूठे मामले में आठ साल तक जेल में रहना पड़े तो उसकी मानसिक स्थिति क्या होगी। यह उस शख्स के लिए कितना दर्दनाक होग कि उसने अपने जिंदगी के इतने साल एक कोठरी में बिता दिए। इस शख्स का नाम मंगा सिंह है जो बिहार का निवासी है। एनसीबी ने मंगा सिंह को एक गुप्त सूचना के आधार पर को छह अक्तूबर 2015 को बिहार के गया जिले के बाराचट्टी के एक होटल से गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


एनसीबी पर लगाया आठ लाख का जुर्माना
इसके बाद बिहार के निवासी मंगा सिंह ने एक याचिका दायर कर दावा किया कि उन्हें एनसीबी के आदेश पर जेल में अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था। मामले पर सुनवाई करते हुए अब झारखंड हाईकोर्ट ने मंगा सिंह को झूठे मामले में जेल में रखने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पर आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 
विज्ञापन


मुआवजे के रुप में मिलेगा जुर्माने का पैसा
अदालत ने कहा कि यह जुर्माना मंगा सिंह को मुआवजे के रूप में दिया जाएगा और उसे तुरंत जेल से रिहा करने का आदेश दिया जाता है। याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने कहा कि ब्यूरो ने झूठा मामला दर्ज किया जिसके कारण सिंह जेल में रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेटर का काम करता था मंगा सिंह
मंगा सिंह होटल में वेटर का काम करता था, जहां से उसे गिरफ्तार कर रांची लाया गया। एनसीबी ने उसको ड्रग तस्कर दिखाते हुए रांची में मामला दर्ज किया था। इस बीच गया पुलिस ने होटल और उसके आसपास के इलाकों में जांच की तो पता चला कि वह निर्दोष है।  एनसीबी ने भी मामले में अपनी जांच की और पाया कि सिंह के खिलाफ गलत तरीके से मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed