{"_id":"641176fca5376564c60f5018","slug":"jharkhand-former-bjp-mla-naxal-attack-case-nia-raid-in-eight-places-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: एनआईए ने झारखंड में आठ जगहों पर की छापेमारी, पूर्व विधायक पर हमले से जुड़े हैं तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: एनआईए ने झारखंड में आठ जगहों पर की छापेमारी, पूर्व विधायक पर हमले से जुड़े हैं तार
Wed, 15 Mar 2023 01:22 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 15 Mar 2023 01:22 PM IST
सार
छापेमारी के दौरान एनआईए ने संदिग्धों के ठिकानों से माओवादियों के कई पोस्टर, अवैध कोलहान राज्य से संबंधित दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और कई अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआईए ने बुधवार को झारखंड में आठ जगहों पर छापेमारी की। यह छापेमारी पूर्व भाजपा विधायक गुरुचरण नायक पर हुए नक्सली हमले के मामले में की गई। बीते साल हुए इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। जिन जगहों पर छापेमारी की गई, वह माओवादी समर्थक नेटवर्क से जुड़े लोगों के घर हैं। एनआईए को छापेमारी में कई अहम चीजें हाथ लगी हैं। जिनमें नक्सलियों से जुड़े अहम दस्तावेज शामिल हैं।
विज्ञापन
एनआई ने दी यह जानकारी
एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि सभी आठ संदिग्धों के परिसरों में छापेमारी की गई। ये लोग माओवादी समर्थक नेटवर्क के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। एनआईए ने बताया कि माओवादियों की जिस टीम ने पूर्व भाजपा विधायक पर हमला किया था, उसे लॉजिस्टिक मदद और अन्य सहायता इन्हीं लोगों ने दी थी। छापेमारी के दौरान एनआईए ने संदिग्धों के ठिकानों से माओवादियों के कई पोस्टर, अवैध कोलहान राज्य से संबंधित दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और कई अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। एनआईए ने बीती एक जनवरी को इस मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Jharkhand : झारखंड विधानसभा में रोजगार नीति को लेकर हंगामा, सरकार की योजना पर विपक्ष ने CM से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
क्या है मामला
4 जनवरी 2022 को भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक गोईलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुवां गांव में एक फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते वक्त गुरुचरण नायक के काफिले पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में गुरुचरण नायक किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल हो गए थे लेकिन उनके दो सुरक्षाकर्मी इस हमले में मारे गए थे। भाजपा के पूर्व विधायक पर हमले को लेकर झारखंड की राजनीति खूब गरमाई थी और भाजपा ने जगह जगह हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।