{"_id":"5e0061998ebc3e879e199a28","slug":"jharkhand-election-results-2019-raghubar-das-says-anyone-can-celebrate-but-bjp-will-form-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड चुनाव नतीजे: सीएम रघुवर बोले, यह पार्टी की नहीं मेरी हार है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड चुनाव नतीजे: सीएम रघुवर बोले, यह पार्टी की नहीं मेरी हार है
Mon, 23 Dec 2019 06:17 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 23 Dec 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
रघुवर दास
- फोटो : ANI
झारखंड चुनाव परिणाम 2019 के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन की जीत तय है, जबकि भाजपा बहुमत से काफी पीछे है। मुख्यमंत्री रघुबर दास ने झारखंड विधानसभा चुनाव में हार स्वीकार करते हुए कहा कि यह पार्टी की नहीं मेरी हार है।
इससे पहले सरयू राय के बागी होने के नुकसान के सवाल पर दास ने कहा कि रिजल्ट तो आ ही रहा है न, खुद ही पता चल जाएगा कि किसने किसको डैमेज किया। अगर सरयू राय डैमेज करते तो भाजपा को जो नंबर आ रहा है उतना नहीं आता। कौन किसको डैमेज किया रिजल्ट आने पर पता चल जाएगा।
विज्ञापन
रुझानों में कांग्रेस-जेएमएम-राजद गठबंधन को बहुमत मिलने के स्पष्ट संकेत के बाद दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। पार्टी मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
रुझानों से साफ है कि अब कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन को बहुमत मिल रहा है और जेएमएम के हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बन सकते हैं। रुझानों के मुताबिक भाजपा ने सत्ता गंवा दी है और उसे 10 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।
विज्ञापन
It is my defeat, not of BJP: Jharkhand Chief Minister Raghubar Das on assembly poll trends
— Press Trust of India (@PTI_News) December 23, 2019