{"_id":"5f20e2f88ebc3e9fa45f892d","slug":"jharkhand-a-criminal-case-will-be-registered-against-the-police-station-in-charge-of-assaulting-a-dalit-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: साहिबगंज में दलित युवती से मारपीट के आरोपी थाना प्रभारी पर आपराधिक मामला होगा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: साहिबगंज में दलित युवती से मारपीट के आरोपी थाना प्रभारी पर आपराधिक मामला होगा दर्ज
Wed, 29 Jul 2020 08:16 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 29 Jul 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
लड़की को पीटते हुए बरहेट थाना प्रभारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्वाचन क्षेत्र बरहेट में एक दलित युवती के साथ कथित मारपीट के आरोपी थानेदार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सोरेन के आदेश के बाद बरहेट थाना प्रभारी के खिलाफ दलित युवती से मारपीट मामले की जांच रिपोर्ट आ गई है और अब रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी हरीश पाठक पर एक युवती के साथ मारपीट करने का आरोप है। मुख्यमंत्री ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने बताया कि बरहेट थाना प्रभारी की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गयी है और रिपोर्ट के आधार पर आरोपी इंस्पेक्टर हरीश पाठक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने एवं द्रुत गति से मुकदमा चलाकर त्वरित न्याय दिलाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री से वीडियो साझा कर उन्हें जानकारी दी गई थी कि बरहेट थाना प्रभारी एक दलित लड़की से कैसे पेश आ रहें हैं। वीडियो में थाना प्रभारी युवती के साथ मारपीट करते और गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं।