फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT student internship in summer vacation will change with rural India

गर्मी की छुट्टी में आईआईटी के छात्र इंटर्नशिप से बदलेंगे ग्रामीण भारत की सूरत

Sat, 21 Apr 2018 09:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Apr 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
IIT student internship in summer vacation will change with rural India
JOB IIT
आईआईटी के बीटेक छात्रों को अब ग्रामीण इलाकों में अपना पहला इंटर्नशिप करना होगा। इस दौरान छात्रों द्वारा किए गए कार्यों के लिए क्रेडिट स्कोर मिलेगा। जो कि अकादमिक रिपोर्ट में जोड़ा जाएगा। खास बात यह है कि बतौर पायलट प्रोजेक्ट आईआईटी दिल्ली कैंपस से इसी सत्र से शुरू होने जा रहा है। यह सभी के लिए अनिवार्य होगा।  
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. रामगोपाल राव के मुताबिक, अभी तक इंटर्नशिप में छात्र कंपनियों में जाकर सीखते हैं। लेकिन अब छात्रों को तकनीक की पढ़ाई के साथ-साथ भारतीय परंपरा, संस्कृति और आम लोगों की दिक्कतों से भी रूबरू करवाया जाएगा। इंटर्नशिप का मुख्य उद्देश्य है कि छात्र ग्रामीणों की दिक्कतों को समझ सकें। पचास छात्रों का ग्रुप दिल्ली समेत एनसीआर के गांवों में जाएगा।      
विज्ञापन


गर्मियों की छुट्टी में बहाएंगे पसीना 

प्रोफेसर राव के मुताबिक, आईआईटी में आम लोगों की दिक्कतों को दूर करने पर आधारित रिसर्च को प्राथमिकता दी जा रही है। गर्मियों की छुट्टियों में छात्र इंटर्नशिप करेंगे। छात्र वहां पेयजल, खेती, परिवहन, शौचालय, सड़क, नालियों, कूड़ा निस्तारण आदि को समझेंगे। वह समस्याओं की जड़ तक पहुंचकर प्रोफेसर की सहायता से उसका हल खोजेंगे। प्रोजेक्ट सफल रहने पर इसे गांव के लोगों तक पहुंचाया जाएगा। बाद में इस योजना को केंद्र सरकार की उन्नत भारत अभियान योजना से भी जोड़ा जाएगा।             
विज्ञापन
विज्ञापन

      
एम्स के डॉक्टरों के साथ भी होगी ट्रेनिंग    
          
प्रो. राव के मुताबिक,  किसानों की समस्याओं की तरह ही आईआईटी के छात्र डॉक्टरों को इलाज के दौरान आने वाली समस्याओं को समझकर उन्हें हल करने की भी कोशिश करेंगे। इसके लिए ये छात्र एम्स के डॉक्टरों के साथ काम करेंगे। जल्द ही आईआईटी दिल्ली और एम्स के बीच एक करार होने जा रहा है।          
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed