फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   I never did Like Lalu yadav said ramvilas paswan

लालू को मैंने कभी लाइक नहीं किया: पासवान

Tue, 19 Jul 2016 05:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Tue, 19 Jul 2016 05:20 AM IST
विज्ञापन
I never did Like Lalu yadav said ramvilas paswan

केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने लालू प्रसाद के उस दावे को झूठा बताया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोजपा सुप्रीमो ने बिहार के विकास से संबंधित उनके ट्वीट को लाइक किया है।

विज्ञापन


लालू ने ट्वीट कर कहा था कि बिहार की विकास दर 15.6 प्रतिशत है, जो भाजपा शासित विकसित प्रदेशों से अधिक है। उन्होंने कहा था कि उनके ट्वीट को पासवान ने भी लाइक किया है।
विज्ञापन


सोमवार को पासवान ने इस दावे को गलत और शरारतपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वह कभी भी लालू के ट्वीट को नहीं पढ़ते, क्योंकि राजद प्रमुख बयान देने के मामले में गंभीर नहीं रहे हैं। पासवान ने बिहार का विकास होने की बात को बेमानी करार देते हुए आरोप लगाया कि लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और नीतीश कुमार के कार्यकाल के दौरान एक सूई तक का कारखाना नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में कानून व्यवस्था बदतर है और जनता असुरक्षित है। पासवान ने आरोप लगाया कि आज भी लोग बिहार में जहरीली शराब पीने से मर रहे हैं और नीतीश इस प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का ढिंढोरा पीट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed