इलाहाबाद से आसान होगी वैष्णो देवी के दरबार की राह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी। इलाहाबाद से वैष्णो देवी की राह आसान होने जा रही है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) 10 जून से इलाहाबाद जंक्शन से जम्मूतवी-ऊधमपुर के लिए सीधी ट्रेन चलाने जा शुरू करने जा रहा है। इसका संचालन सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार को होगा। ट्रेन दिन में 2.45 बजे यहां से रवाना होगी और अगले दिन 11.50 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस के चलने के बाद मां वैष्णो देवी का दर्शन करने जाने के लिए इलाहाबादियों को दिल्ली या लखनऊ से ट्रेन पकड़ने नहीं जाना पड़ेगा। अभी तक जम्मू जाने के लिए इलाहाबाद से मूरी एक्सप्रेस इकलौती ट्रेन है। यह ट्रेन टाटा नगर से जम्मूतवी के बीच चलती है। इसमें इलाहाबाद के लिए ज्यादा कोटा भी नहीं है। मूरी एक्सप्रेस का रूट भी काफी लंबा है।
इलाहाबाद से बड़ी संख्या में लोग मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं।
यह ट्रेन अमृतसर होकर चलती है, जिसकी वजह से जम्मू पहुंचने में चार घंटे अधिक लगते हैं। इलाहाबाद से बड़ी संख्या में लोग मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसे में इलाहाबाद से जम्मू के बीच सीधी ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। कानपुर से जम्मूतवी-ऊधमपुर पर जाने वाली ट्रेन का इलाहाबाद तक विस्तार करने का प्रस्ताव पिछले वर्ष की रेलवे बोर्ड को भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिली है।
गाड़ी संख्या 24155 इलाहाबाद ऊधमपुर एक्सप्रेस मंगलवार और शनिवार को दिन में 2.45 बजे जंक्शन से रवाना होकर कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, खुर्जा, बुलंदशहर, हापुर, मेरठ सिटी, मुजफ्फनगर, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट होकर अगले दिन 11.50 बजे जम्मूतवी और वहां से दिन में 12.05 बजे चलकर 1.30 बजे ऊधमपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 24156 बुधवार और रविवार को ऊधमपुर से शाम 4.20 बजे रवाना होकर 5.25 बजे जम्मूतवी और वहां से 10 मिनट के ठहराव के बाद रवाना होकर अगले दिन दोपहर तीन बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेगी।