{"_id":"58fbf0564f1c1be6398b5cf4","slug":"fresh-sushil-salvo-lalu-family-has-rs-115-cr-benami-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता का आरोप, दिल्ली में लालू परिवार की 115 करोड़ की बेनामी संपत्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता का आरोप, दिल्ली में लालू परिवार की 115 करोड़ की बेनामी संपत्ति
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
Updated Sun, 23 Apr 2017 07:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार पर भ्रष्टाचार का नया आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लालू परिवार ने कथित तौर पर शेल कंपनी के जरिए दिल्ली के एक पॉश इलाके में 115 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति जोड़ रखी है। उधर, राजद ने आरोपों को खारिज करते हुए मोदी को सभी आरोपों की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की चुनौती दी है।
बिहार सरकार की ओर से कथित मिट्टी घोटाले में लालू परिवार को क्लीन चिट दिए जाने के बाद सुशील मोदी ने नया आरोप लगाया है। मोदी ने कहा कि डिलाइट मार्केटिंग, एके इंफोसिस्टम की तर्ज पर ही एक और कंपनी की जानकारी मिली है, जिसकी करोड़ों की संपत्ति पर लालू परिवार ने कब्जा कर रखा है। मोदी ने लालू के दोनों बेटों को हीरे की कंपनी का मालिक करार दिया है।
मोदी ने खुलासा करते हुए कहा कि लालू के परिवार ने मॉल और मिट्टी घोटाले से ही संपत्ति नहीं बनाई, बल्कि हीरे की कंपनी के शेयर भी अपने नाम कर रखे हैं। मोदी ने लालू से सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर एबी एक्सपोर्ट ने अपने सारे शेयर सहित 115 करोड़ की जमीन और चार मंजिला मकान लालू परिवार को क्यों सौंप दिया। इसके अलावा प्रेमचंद गुप्ता, ओमप्रकाश कत्याल, अशोक कुमार बंधिया जैसे उद्योगपतियों ने लालू परिवार को कंपनियां क्यों सौंप दीं।
विज्ञापन
मिट्टी घोटाले में लालू को राहत
लालू को कथित मिट्टी घोटाले में उस वक्त राहत मिल गई जब बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय संचिका के अध्ययन में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पाई गई है और मिट्टी घोटाले जैसा कुछ नहीं हुआ है। मुख्य सचिव ने कहा कि मिट्टी केवल 9 लाख की खरीद हुई है और उसके लादने और लाने का खर्च जोड़ दें तो 40 लाख के आसपास जाता है, ऐसे में 90 लाख की मिट्टी खरीदने की बात बेबुनियाद है। ऐसे में किसी भी शख्स पर कोई आरोप नहीं बनता है।