{"_id":"58d6960c4f1c1bfc2f1a298b","slug":"fire-in-ordinance-factory-in-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी में लगी भीषण आग, 200 धमाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी में लगी भीषण आग, 200 धमाके
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Sun, 26 Mar 2017 08:22 AM IST
विज्ञापन
ऑर्डिनेंस फैक्टरी, जबलपुर
- फोटो : Ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्टरी में शनिवार की शाम लगी भयंकर आग तीन घंटे की कोशिश के बाद बुझा दी गई। आग बुझाने के लिए 25 दमकल लगाए गए थे और लगभग तीन घंटे के बाद इस पर काबू पा लिया गया। आग बुझने के साथ ही लगातार हो रहे विस्फोट भी रुक गए। आग शाम 6.20 बजे लगी थी। जिलाधिकारी महेश चौधरी ने बताया था फैक्टरी के कर्मचारियों की छुट्टी हो गई थी इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले शाम छह बजे के बाद लगी आग से 200 से ज्यादा बमों के फटने के धमाके हुए। इससे आसपास का पूरा क्षेत्र दहल गया। आग की लपटें डेढ़ से दो किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। फैक्टरी के एफ-3 सेक्शन में यह घटना बॉर वैगन में 125 एमएम (एंटी टैंक एम्यूनेशन) बमों की लोडिंग करते समय हुई थी। फैक्टरी के एफ-3 सेक्शन में यह घटना बॉर वैगन में 125एमएम (एंटी टैंक एम्युनेशन) बमों की लोडिंग करते समय हुई थी।
विज्ञापन
कैसे हुआ था हादसा
कर्मचारी नेता बताते हैं कि एफ-3 सेक्शन में बमों की फिलिंग (खोल में बारूद भरना) का काम होता है। इसके बाद बमों को पास की बिल्डिंग नंबर 324 में स्टोर करके रखा जाता है। इस बिल्डिंग में करीब 12 हजार 500 से ज्यादा बम स्टोर हैं।
विज्ञापन
एक बम गिरने से वह फट गया और इसके बाद एक के बाद एक लगातार बमों में धमाके होते रहे। वहीं कुछ कर्मचारियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने की वजह से भी बम फट सकते हैं। हालांकि, कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही होगा।