फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Express train operated by all women staff on International Womens Day

महिला दिवस: महिलाकर्मियों ने दिखाया दम, संभाली साऊथ बिहार एक्सप्रेस की कमान

Tue, 08 Mar 2022 10:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 08 Mar 2022 10:59 PM IST
सार

चक्ररधरपुर स्टेशन की कमान महिला कर्मचारियों के हाथों में सौंपी गई बल्कि पहली बार गाड़ी संख्या 13288 साउथ बिहार एक्सप्रेस को चक्रधरपुर से राउरकेला स्टेशनों के बीच महिला स्पेशल ट्रेन बना कर चलाया गया। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी। 

विज्ञापन
Express train operated by all women staff on International Womens Day
महिलाओं ने संभाली चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन की कमान - फोटो : social media

विस्तार

महिला दिवस के मौके पर पहली बार दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (सीकेपी) मंडल में पहली बार अनूठा नजारा देखने को मिला।यहां न सिर्फ चक्ररधरपुर स्टेशन की कमान महिला कर्मचारियों के हाथों में सौंपी गई बल्कि पहली बार गाड़ी संख्या 13288 साउथ बिहार एक्सप्रेस को चक्रधरपुर से राउरकेला स्टेशनों के बीच महिला स्पेशल ट्रेन बना कर चलाया गया। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी। 

विज्ञापन


इस मौके पर ट्रेन के महिला चालक और गार्ड को चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम विजय कुमार साहू ने बुके देकर उनका सम्मान किया और हौसला बढाया । मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार साहू ने दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अंजुला साहू के साथ चक्रधरपुर स्टेशन से साउथ बिहार एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

 
इस ट्रेन में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, गार्ड, टीटीई, समेत आरपीएफ के जवान सभी रेल कमर्चारी महिलाएं थीं। इस ट्रेन का सफल परिचालन कर महिला कर्मियों ने अपने दमखम और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्रधरपुर से लेकर राउरकेला स्टेशन तक चली इस महिला स्पेशल ट्रेन की मुख्य चालक की कमान शिला रानी होरो ने संभाली, जबकि सहायक चालक सोनाक कुमारी हांसदा बनी। वहीं, श्रावन्ति पांडेय ने गार्ड की कमान संभाली तो डिप्टी सीटीआई टीटीई सचिम खातून, सम्पा चौधरी, सीनियर टीटीई एम कलुण्डिया, सुमित्रा तिर्की की महिला टीम ने यात्रियों की टिकट चेक की।

दक्षिण पूर्व रेलवे की सीकेपी डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनीष पाठक ने कहा कि इसका उद्देश्य महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों में उत्साह और विश्वास पैदा करना था।

हालांकि, दक्षिण पूर्व रेलवे ने पहले भी इसी तरह से दिन मनाया था लेकिन, यह पहली बार था जब महिला कर्मचारियों को एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रभार दिया गया था। महिला कर्मचारियों ने स्वतंत्र रूप से स्टेशनों के बीच लगभग 165 किलोमीटर की दूरी तय की है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महिला अधिकारियों ने स्टेशन के साथ-साथ ट्रेन का भी प्रबंधन किया है।


विशाखापत्तनम से रायगडा के बीच महिलाओं ने चलाई ट्रेन

आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम से रायगडा के लिए महिला दिवस के मौके पर एक ऑल-वुमेन क्रू स्पेशल ट्रेन का उद्घाटन किया गया। इस ट्रेन चलाने वाली लोको पायलट साधना कुमारी, सहायक लोको पायलट एन माधुरी और गुड्स गार्ड के राम्या थीं। वहीं इस ट्रेन में टिकट चेकिंग स्टाफ के रूप में सीवी जी मंगेशरी, बी खिल्लर और डी राधा ने यात्रियों के टिकट चेक किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed