फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Doctors removed pin from lungs through bronchoscopy surgery of 10 years old girl

मुंबई में 10 साल की बच्ची के फेफड़े में फंसा नुकीला पिन, डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी

Wed, 24 Feb 2021 05:06 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 24 Feb 2021 05:06 PM IST
सार

डॉक्टरों ने छाती का सिटी स्कैन किया। उसके बाद जांच में पाया गया कि बच्ची के श्वसन तंत्र मार्ग यानि जो फेफड़ों में हवा का संचालन करती है उसमें पिन फंस गई है। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने दूरबीन से ब्रोन्कोस्कोपी सर्जरी करने का फैसला किया...

विज्ञापन
Doctors removed pin from lungs through bronchoscopy surgery of 10 years old girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

मुंबई के एक हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने एक 10 साल की बच्ची को नई जिंदगी दी है। बच्ची ने दो साल पहले गलती से एक नुकीली पिन निगल ली थी। मुंबई के जैन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्व ऑपरेशन कर पिन को निकाल दिया और 48 घंटे के बाद बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


ईएनटी सर्जन डॉ. क्षितिज शाह और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शलाका दिघे ने बताया कि 2 साल पहले 10 साल की नायरा शाह (बदला हुआ नाम) ने गलती से नुकीली पिन निगल ली थी। पेट का एक्स-रे कराया गया तो उसमें कुछ भी पता नहीं चला। लिहाजा परिजन इस घटना को भूल गए। शुरू में बच्ची की जीवनचर्या सुचारू रूप से चल रही थी। लेकिन कुछ महीने बाद उसे खांसी की शिकायत होने लगी।
विज्ञापन


अगर, बच्ची के खांसी की जांच नहीं होती, तो यह पता भी नहीं चलता कि उसके फेफड़े में नुकीली पिन फंसी हुई है। डॉक्टरों ने छाती का सिटी स्कैन किया। उसके बाद जांच में पाया गया कि बच्ची के श्वसन तंत्र मार्ग यानि जो फेफड़ों में हवा का संचालन करती है उसमें पिन फंस गई है। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने दूरबीन से ब्रोन्कोस्कोपी सर्जरी करने का फैसला किया। एक घंटे की सर्जरी के बाद किसी भी जटिलता के बिना और शरीर पर बाहरी निशान के बिना पिन को फेफड़े से सफलतापूर्वक निकाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने कहा, बच्चों को नुकीली पिन से दूर रखें

डेढ़ साल से बच्ची की हालत से परेशान उसके परिजनों ने बच्ची के फेफड़े से पिन निकाले जाने के बाद राहत की सांस ली है। उन्होंने डॉक्टरों को शुक्रिया कहा। साथ ही, अपने जैसे अन्य माता-पिता से आग्रह किया कि वे बच्चे को नुकीली पिन आदि से दूर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed