फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Delhi: Demand to provide medical facilities in Jamia campus BSP MP writes letter to PM Modi Latest News Update

दिल्ली: जामिया के कैंपस में मेडिकल सुविधा देने की मांग, बसपा सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

Fri, 29 Oct 2021 09:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 29 Oct 2021 09:35 PM IST
सार

दानिश अली ने कहा है कि कोरोना का काल पूरे देश में स्वास्थ्य सुविधाओं की असली स्थिति उजागर कर दिया था। पूरा देश इस दौरान स्वास्थ्य सुविधा पाने  के लिए संघर्ष कर रहा था।

विज्ञापन
Delhi: Demand to provide medical facilities in Jamia campus BSP MP writes letter to PM Modi Latest News Update
बसपा सांसद दानिश अली - फोटो : Social Media

विस्तार

बसपा सांसद दानिश अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर जामिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि जामिया ऐतिहासिक महत्व का संस्थान है और इस संस्थान में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा होने से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के भारी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे और इससे संस्थान का गौरव भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन


दानिश अली ने कहा है कि कोरोना का काल पूरे देश में स्वास्थ्य सुविधाओं की असली स्थिति उजागर कर दिया था। पूरा देश इस दौरान स्वास्थ्य सुविधा पाने  के लिए संघर्ष कर रहा था। उन्होंने कहा है कि इस आपदा से यह सीख लेनी चाहिए कि हमारे पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधा होनी चाहिए। जामिया यूनिवर्सिटी में  मेडिकल केंपस होने से भविष्य में कोरोना जैसी किसी आपदा के आने पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा सकेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री से इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक निर्देश देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed