फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   youngest killed a shopkeepers for an ice cream, 4 arrested

एक आइसक्रीम के लिए 'कातिल' बने 4 युवक, दुकानदार की हत्या

Thu, 03 Aug 2017 05:51 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Thu, 03 Aug 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
youngest killed a shopkeepers for an ice cream, 4 arrested
आइसक्रीम के लिए चार युवक कातिल बनने पर मजबूर हो गए। घटना मुंबई के साकी नाका इलाके की है। 
विज्ञापन


यहां तीन भाइयों मुजाहिद सुल्तान (23), मोबीन और जाहिद और इनके दोस्त शोएब सिद्दीकी ने मिलकर 40 साल के आइसक्रीम विक्रेता को पीट-पीटकर मार दिया। अंग्रेजी वेबसाइट मुंबई मिड डे की खबरों के अनुसार तीनों भाई बुधवार करीब शाम 8.20 मिनट पर अधेरी स्थिति साईनाथ डेरी पर आइसक्रीम खाने पहुंचे। डेरी दुकानदार से आइसक्रीम मांगने पर दुकानदार ने आइसक्रीम देने से मना कर दिया और उनसे पिछले बकाया 125 रुपये पहले देने के लिए कहा और उसके बाद आइसक्रीम देने की बात कही। इस पर दुकानदार और आरोपियों की बहस होने लगी।

थोड़ी देर बाद आरोपी भाईयों और उनके दोस्त शोएब सिद्दीकी ने डेरी दुकानदार शेख को बुरी तरह लकड़ी के बैट से पीटने लगे। वहीं आसपास आते-जाते लोगों में एक व्यक्ति ने झगड़े के खत्म करने की कोशिश की तो बेखौफ आरोपी उसको भी पीटने लगे। घटना के बाद बुरी तरह घायल शेख को राजावाडी अस्पताल ले जाये गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन


फिलहाल घटना के एक घंटे बाद ही पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साकिनाका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश धर्माधिकारी ने बताया कि ये चारों आरोपियों 125 रूपए के लिए दुकान के बाहर दंगा भी कर रहे थे। साथ ही भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या करने, हत्या की साजिश करे और  दंगों करने के लिए धारा 147 तहत मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed